Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

तिरुवनंतपुरम: महापौर विवाद पर बोले शशि थरूर- ‘इस्तीफा मांगने वाला पहला शख्स मैं ही था’

Edited by Nitish Pandey

कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम की महापौर के खिलाफ जारी प्रदर्शन को अपना समर्थन देते हुए कहा कि कुछ लोग जानबूझकर मामले पर उनके रुख की अनदेखी कर रहे हैं. तिरुवनंतपुरम नगर निगम की महापौर के खिलाफ यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के प्रदर्शन का समर्थन नहीं करने के आरोप लगा रहे लोगों पर निशाना साधते हुए थरूर ने कहा कि उन्होंने ही सबसे पहले महापौर का इस्तीफा मांगा था. तिरुवनंतपुरम की महापौर अपने उस कथित पत्र को लेकर विवादों में हैं, जिसमें उन्होंने नगर निकाय में अस्थायी पदों पर नियुक्ति के लिए माकपा कार्यकर्ताओं की सूची मांगी थी. सांसद थरूर ने कहा कि वह महापौर के आचरण और कांग्रेस प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को देखकर बेहद नाराज हैं. (भाषा)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital