Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

ट्रंप की कंपनी पर टैक्स धोखाधड़ी मामले में 16 लाख डॉलर का जुर्माना

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की कंपनी पर शुक्रवार को 16 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया गया है. ट्रंप की कंपनी के शीर्ष अधिकारियों ने नौकरी के महंगे भत्तों पर व्यक्तिगत आयकर कम भरा था. पिछले महीने साजिश रचने और व्यापार-संबंधी दस्तावेजों में गड़बड़ी समेत टैक्स संबंधी 17 अपराधों में दोषी पाए जाने के बावजूद ट्रंप की कंपनी पर अदालत सिर्फ जुर्माना लगा सकती थी. न्यायाधीश जुआन मैनुअल मेर्कान ने कानून के तहत अधिकतम जुर्माना लगाया. हालांकि यह अधिकारियों के छोटे समूह द्वारा की गई टैक्स चोरी का सिर्फ दोगुना है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read

UP Tourism