Bharat Express DD Free Dish

UP: MLA पूजा पाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट, अतीक अहमद के मामले में गवाही देने नहीं पहुंचीं थीं कोर्ट

UP: MLA पूजा पाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट, अतीक अहमद के मामले में गवाही देने नहीं पहुंचीं थीं कोर्ट – बाहुबली अतीक अहमद पर लगे गैंगस्टर मामले में विधायक पूजा पाल के गवाही देने के लिए न पहुंचने पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया। अतीक अहमद के खिलाफ सन 2008 में धूमनगंज में दर्ज हुए गैंगस्टर केस में विधायक पूजा पाल सरकारी गवाह हैं। उनकी गवाही के लिए कोर्ट ने उन्हें समन किया था लेकिन वह पेश नहीं हुईं तो कोर्ट ने जमानती और फिर गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। वह समन और जमानती वारंट जारी होने के बाद भी पेश नहीं हुईं।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read