Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

यूपी: प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाना होगा महंगा! अगले साल से बढ़ जाएगी 12% फीस

UP: प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाना होगा महंगा! अगले साल से बढ़ जाएगी 12% फीस – यूपी के Private Schools की फीस 12 फीसदी तक बढ़ने वाली है. दरअसल, अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश ने एकेडमिक सेशन 2023-24 में 11.69% फीस बढ़ाने का ऐलान किया है. एसोसिएशन ने कहा कि फीस में इजाफा उत्तर प्रदेश शुल्क विनियमन अधिनियम 2018 के अनुसार है.

अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने कहा कि उत्तर प्रदेश शुल्क विनियमन अधिनियम 2018 के अनुसार, उत्तर प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों में वार्षिक समग्र शुल्क उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) प्लस 5% से बढ़ाया जा सकता है.

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा वर्तमान एकेडमिक सेशन 2022 -2023 के लिए दिया गया सीपीआई 6.69% है. यानी अधिनियम के अनुसार, फीस में इजाफा केवल 6.69% + 5% यानी कुल 11.69% तक की जा सकती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital