Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Adani Enterprises का शेयर 26 फीसदी लुढ़का, अडानी ग्रुप की ज्यादातर कंपनियों के शेयर में लगा लोअर सर्किट

Adani Enterprises Stock: समूह की ज्यादातर अन्य कंपनियों का प्रदर्शन भी लगातार छठे दिन कमजोर रहा. हालांकि अंबुजा सीमेंट्स के शेयर 5.33 फीसदी और एसीसी के 0.05 फीसदी चढ़े.

adani group

अडानी समूह

Adani Enterprises Stocks: अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर गुरुवार को लगभग 26 प्रतिशत टूट गया. इसके एक दिन पहले, बुधवार को कंपनी ने अपने 20 हजार करोड़ रुपये के एफपीओ को वापस लेने और निवेशकों का पैसा लौटाने की घोषणा की थी. हालांकि, कंपनी का FPO मंगलवार को ही फुल सब्सक्राइब्ड हुआ था. बीएसई में कंपनी का शेयर 26.50 प्रतिशत टूटकर 1,564.70 रुपये पर आ गया. दिन के कारोबार में यह 28.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,513.90 रुपये तक गिरा, जो 52 सप्ताह का निचला स्तर है.

समूह की ज्यादातर अन्य कंपनियों का प्रदर्शन भी लगातार छठे दिन कमजोर रहा. अडानी पोर्ट्स के शेयर में 6.13 फीसदी की गिरावट आई, अडानी ट्रांसमिशन में 10 फीसदी, अडानी ग्रीन एनर्जी में 10 फीसदी, अडानी टोटल गैस में 10 फीसदी, अडानी विल्मर में पांच फीसदी, एनडीटीवी में 4.99 फीसदी और अडानी पावर में 4.98 फीसदी की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें: Adani Enterprises FPO: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बीच अडानी एंटरप्राइजेज एफपीओ हुआ फुल सब्सक्राइब्ड, जमकर लगा पैसा

अडानी ग्रुप के कई शेयरों में लगा लोअर सर्किट

हालांकि अंबुजा सीमेंट्स के शेयर 5.33 फीसदी और एसीसी के 0.05 फीसदी चढ़े. कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा था, “असाधारण परिस्थितियों के मद्देनजर, कंपनी के निदेशक मंडल ने फैसला किया है कि एफपीओ पर आगे बढ़ना नैतिक रूप से ठीक नहीं होगा. निवेशकों का हित हमारे लिए सर्वोपरि है और उन्हें किसी तरह के संभावित नुकसान से बचाने के लिए निदेशक मंडल ने एफपीओ को वापस लेने का फैसला किया है.” एक हफ्ते से बुरे दौर से चुनौतियों का सामना कर रही अडानी ग्रुप की पांच कंपनियों के स्टॉक में गुरुवार को कारोबार शुरू होने के बाद से ही लोअर सर्किट लग गया.

ये भी पढ़ें: Adani Group ने रद्द किया 20000 करोड़ का FPO, वापस होंगे निवेशकों के पैसे

वहीं एफपीओ रद्द करने के फैसले के बाद गौतम अडानी ने कहा, “एफपीओ को पूर्ण अभिदान मिलने के बाद कल उसे वापस लेने के फैसले से कई लोगों को हैरानी हुई होगी, लेकिन कल बाजार में आए उतार-चढ़ाव को देखते हुए निदेशक मंडल को लगता है कि एफपीओ को जारी रखना नैतिक रूप से सही नहीं होगा.” उन्होंने कहा कि मौजूदा परिचालनों और भावी योजनाओं पर इस फैसले का कोई असर नहीं होगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital