Bharat Express DD Free Dish

अदाणी ग्रुप-गूगल का AI प्लान! मिलकर बनाएंगे भारत का सबसे बड़ा डेटा सेंटर; विशाखापत्तनम बनेगा ग्लोबल टेक्नोलॉजी हब

Adani Group Google Partnership: अदाणी एंटरप्राइजेज ने गूगल के साथ एक बड़ी साझेदारी की घोषणा की है. इसके तहत विशाखापट्टनम में भारत का सबसे बड़ा एआई डेटा सेंटर और हरित ऊर्जा अवसंरचना विकसित की जाएगी.

Adani Google Partner For AI Data Center in Visakhapatnam

AI डेटा सेंटर के लिए अदाणी समूह-गूगल ने मिलाया हाथ

Adani Group Google Partnership: अब भारत तेजी से AI की दिशा में आगे बढ़ रहा है. इसमें भारत के उद्योगपति साथ दे रहे हैं. देश का विकास के रास्ते पर ले जाने वाले उद्योगपति में से एक हैं गौतम अदाणी. उनके नेतृत्व में अब अदाणी ग्रुप ने बड़ी साझेदारी की है. भारत के AI-प्रेरित भविष्य को गति देने के लिए अदाणी एंटरप्राइजेज ने अपनी जॉइंट वेंचर कंपनी अदाणी कनेक्स के माध्यम से गूगल के साथ एक ऐतिहासिक साझेदारी की घोषणा की है. इस साझेदारी के तहत, आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में भारत का सबसे बड़ा AI डेटा सेंटर और उससे जुड़ी हरित ऊर्जा अवसंरचना विकसित की जाएगी.

परियोजना में लगभग 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 1.25 लाख करोड़) का भारी-भरकम निवेश शामिल है. केवल एक डेटा सेंटर नहीं है, बल्कि गिगावॉट-स्तरीय संचालन, एक मजबूत सबसी केबल नेटवर्क और पूरी तरह स्वच्छ ऊर्जा से संचालित होने वाला एक बहुआयामी AI हब होगा. 2026 से 2030 तक पांच वर्षों में पूरी होने वाली यह पहल न केवल देश की AI क्षमता में एक बड़ा बदलाव लाएगी.

समूह के मुखिया ने दी जानकारी

इस संबंध में समूह के मुखिया (Adani Group Chairman Gautam Adani) ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है. गौतम अदाणी ने X पोस्ट में लिखा ‘ भारत के लिए एक यादगार दिन! अदाणी समूह को विशाखापट्टनम में भारत के सबसे बड़े एआई डेटा सेंटर परिसर के निर्माण के लिए Google के साथ साझेदारी करने पर गर्व है, जिसे विशेष रूप से कृत्रिम बुद्धिमत्ता की जरूरतों के लिए डिज़ाइन किया गया है.’

गौतम अदाणी अपनी पोस्ट में आगे लिखा ‘इस में डीप लर्निंग, न्यूरल नेटवर्क प्रशिक्षण और बड़े पैमाने पर एआई मॉडल इंफेंरेंस के लिए आवश्यक टीपीयू और जीपीयू-आधारित कंप्यूटिंग शक्ति होगी और एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र तैयार होगा जो भारत के सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए एआई-संचालित समाधानों को गति प्रदान करेगा. हमें भारत की एआई क्रांति को गति देने के लिए इंजन का निर्माण करने और हमारे देश के प्रतिभाशाली दिमागों को जटिल चुनौतियों का समाधान करने के लिए उपकरण प्रदान करने पर गर्व है.

ये भी पढ़ें: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट: भारत का नया मॉर्डन एविएशन हब, जानिए कैसा है एयरपोर्ट, क्या-क्या है सुविधाएं

युगांतरकारी परिवर्तन की राह (Change By Adani Group Google Partnership)

अदाणी और गूगल की यह साझेदारी भारत के डिजिटल और ऊर्जा परिदृश्य में एक युगांतकारी परिवर्तन लाने वाली है. गौतम अदाणी के अनुसार, यह निवेश केवल बुनियादी ढांचे में नहीं, बल्कि एक उभरते हुए राष्ट्र की आत्मा में निवेश है, जबकि गूगल क्लाउड के CEO थॉमस कुरियन ने इसे भारत के AI युग की संभावनाओं को अनलॉक करने वाला कदम बताया है. यह पहल डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देने, लाखों नई नौकरियों देने वाली साबित हो सकती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read