Bharat Express DD Free Dish

भारतीय खेलों को मिलेगा नया बूस्ट! ग्लासगो के बाद अब एशियन गेम्स में भी IOA का ‘प्रिंसिपल स्पॉन्सर’ बना अडानी ग्रुप

Adani Group IOA Partnership: अडानी ग्रुप ने भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के साथ Principal Sponsor के तौर पर अपनी साझेदारी को नवीनीकृत कर दिया है. इस साझेदारी के साथ ग्रुप का भारतीय खेलों और देश के शीर्ष खिलाड़ियों को समर्थन आगे भी जारी रहेगा. खास बात यह है कि यह साझेदारी जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स के दौरान भी लागू रहेगी.

adani-group-ioa-principal-sponsor-asian-games-2026-indian-sports

ग्लासगो के बाद अब एशियन गेम्स में भी IOA का 'प्रिंसिपल स्पॉन्सर' बना अडानी ग्रुप

Adani Group IOA Partnership: अडानी ग्रुप ने भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के साथ Principal Sponsor के तौर पर अपनी साझेदारी को नवीनीकृत कर दिया है. इस साझेदारी के साथ ग्रुप का भारतीय खेलों और देश के शीर्ष खिलाड़ियों को समर्थन आगे भी जारी रहेगा. खास बात यह है कि यह नवीनीकृत साझेदारी जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स के दौरान भी लागू रहेगी.

एशियन गेम्स का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक होना है. इसमें भारतीय खिलाड़ी कई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे. अडानी ग्रुप की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, IOA के साथ यह साझेदारी ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान भी थी. इन खेलों में भारत ने कुल 39 पदक जीते थे. इनमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल रहे. भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा था.

भारतीय खिलाड़ियों के समर्थन पर जोर

अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) के निदेशक प्रणव अडानी ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी लगातार अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के एशियन गेम्स की तैयारी के बीच IOA के साथ साझेदारी को आगे बढ़ाना खुशी की बात है.

उन्होंने कहा कि 2030 में अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की तैयारी के साथ भारत में मजबूत खेल इकोसिस्टम तैयार करने का यह महत्वपूर्ण समय है. अडानी ग्रुप अपनी ‘गर्व है’ पहल के जरिए भारतीय खेल प्रतिभाओं को समर्थन देने और खिलाड़ियों को अपनी क्षमता के मुताबिक आगे बढ़ने में मदद करने की बात कहता रहा है.

पीटी उषा ने भी जताया आभार

IOA अध्यक्ष और ओलंपियन डॉ. पी.टी. उषा ने कहा कि ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन देश के खिलाड़ियों की प्रतिभा और खेलों में बढ़ती ताकत को दिखाता है. उन्होंने IOA के साथ साझेदारी जारी रखने के लिए अडानी ग्रुप का आभार जताया.

पीटी उषा के मुताबिक, एशियन गेम्स और 2030 में अहमदाबाद में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों के बीच खिलाड़ियों को बेहतर तैयारी के लिए इस तरह का समर्थन महत्वपूर्ण होगा.

ग्रासरूट से प्रोफेशनल स्पोर्ट्स तक फोकस

अडानी ग्रुप का कहना है कि वह जमीनी स्तर पर खेलों के विकास, खिलाड़ियों के समर्थन और खेलों में समुदाय की भागीदारी को बढ़ाने पर काम कर रहा है. ‘गर्व है’ पहल के अलावा ग्रुप ने मल्टी-स्पोर्ट ग्रासरूट अकादमियों में निवेश किया है.

वहीं, 29 नवंबर 2026 को 10वीं अडानी अहमदाबाद मैराथन का आयोजन भी होना है. इसके अलावा अलग-अलग खेल लीग में फ्रेंचाइजी के स्वामित्व के जरिए ग्रुप की प्रोफेशनल स्पोर्ट्स में भी मौजूदगी है.

2030 और 2036 के लक्ष्य के बीच साझेदारी

IOA के साथ साझेदारी का नवीनीकरण ऐसे समय हुआ है, जब भारत 2030 में अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की तैयारी कर रहा है. इसके साथ ही भारत 2036 में ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के अपने लक्ष्य को भी आगे बढ़ा रहा है.

ये भी पढ़ें- त्योहार से पहले बड़ी खुशखबरी! चीनी के दाम में भारी गिरावट, ₹65 से घटकर इतनी हुई 1 किलो की कीमत

अडानी स्पोर्ट्सलाइन की शुरुआत 2019 में हुई थी. इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के साथ भारतीय खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के अवसर बढ़ाना है. ग्रुप के मुताबिक, इसके जरिए भारत में एक ऐसा खेल इकोसिस्टम विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है, जो खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और खेलों को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने में मदद करे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read