बिजनेस

Air India-Vistara Merger: अब एयर इंडिया में मिल जाएगी विस्तारा, CCI ने दी मर्जर को मंजूरी, देश की दूसरी सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन बनेगी

Vistara Airlines Merger With air india: लंबे समय से चर्चित विस्‍तारा एयरलाइन (Vistara Airline) का वजूद अब खत्‍म हो जाएगा. दरअसल, कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने एयर इंडिया-विस्तारा एयरलाइन के मर्जर को मंजूरी दे दी है. इसके अलावा सिंगापुर एयरलाइन की तरफ से एयर इंडिया (Air India) में खरीद को भी मंजूरी मिली है. विस्तारा के मर्जर के बाद अब एयर इंडिया भारत की दूसरी सबसे बड़ी घरेलू और सबसे बड़ी इंटरनेशनल एयरलाइन बन जाएगी. माना जा रहा है कि मर्जर की प्रोसेस 2024 तक पूरी हो जाएगी.

बता दें कि विस्तारा एयरलाइन को Tata SIA Airlines के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यह टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइन की ज्वाइंट वेंचर है. यह टाटा एस. आई. ए. प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व वाली भारतीय घरेलू एयरलाइन थी, जिसका मुख्य कार्यालय गुड़गांव, हरियाणा में तथा मुख्य आधार केंद्र इंदिरा गाँधी इंटरनॅशनल एयरपोर्ट, दिल्ली में था. बतया जा रहा है कि विस्तारा के मालिक को घाटा होने लगा था, जिसके बाद इसे एयर इंडिया के साथ मर्ज किए जाने की चर्चाएं होने लगीं. शुक्रवार (1 सितंबर) को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने शुक्रवार को कुछ शर्तों के साथ एयर इंडिया-विस्तारा के विलय को मंजूरी दे दी.

 

विस्‍तारा में टाटा संस की 51% और सिंगापुर एयरलाइंस की 49% हिस्सेदारी

एयर इंडिया को जून में कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) की तरफ से कहा गया था कि अगर आप विस्तारा एयरलाइन का मर्जर करना चाहते हैं तो इस पर जोर क्‍यों नहीं देते. वहीं, इससे पहले इस साल अप्रैल में प्रस्तावित मर्जर के लिए कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) से मंजूरी मांगी गई थी. जिसमें टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड (TSPL), एअर इंडिया लिमिटेड, टाटा SIA एयरलाइंस लिमिटेड (TSAL) और सिंगापुर एयरलाइंस लिमिटेड पक्ष बने. बताया जाता है कि विस्तारा में टाटा संस की 51% और सिंगापुर एयरलाइंस की 49% हिस्सेदारी है.

नवबंर 2022 में की गई थी एयर इंडिया के साथ मर्जर की घोषणा

टाटा ग्रुप ने पिछले साल नवंबर में एक डील के तहत एअर इंडिया के साथ विस्तार के मर्जर की घोषणा की थी. कहा जा रहा है कि अब उसी डील के तहत सिंगापुर एयरलाइंस भी एयर इंडिया में 25.1% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी. आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि यह टाटा ग्रुप के लिए अच्छी खबर है क्योंकि ग्रुप एविएशन बिजनेस का कंसोलिडेशन कर रहा है. अब तक एयर इंडिया और विस्तार एयरलाइन, फुली सर्विस ऑपरेशनल एयरलाइन थी.

यह भी पढ़ें: I.N.D.I.A Meeting: राहुल गांधी बोले- मोदी सोचते हैं कि उनका और अडानी का रिश्ता कांग्रेस को मिटा देगा, ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ तो इंग्लैंड भी नहीं कर पाया था

अगस्त 2023 में टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया का रीब्रांडिंग किया था

पिछले महीने 10 अगस्त को मेगा इवेंट में टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया का रीब्रांडिंग किया थार; जहां कई तरह के बदलाव किए गए. अब खबर ये भी आ रही है कि एयर इंडिया 70 बिलियन डॉलर की मदद से 470 एयरक्राफ्ट खरीदने जा रही है. एयरलाइन लीजिंग की तरफ भी तेजी से आगे बढ़ रही है. 43 वाइड बॉडी एयरक्राफ्ट के कायाकल्प के लिए 400 मिलियन डॉलर का पैकेज बनाया गया है और अगले साल के मध्‍य तक ये बदलाव दिखाई देंगे.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

6 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

7 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

7 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

7 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

7 hours ago