देश

I.N.D.I.A Meeting : राहुल गांधी ने कहा- ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ तो इंग्लैंड भी नहीं कर पाया था, लालू बोले- हम मोदी को हटाकर ही दम लेंगे

Rahul Gandhi Speech Today: भाजपा की अगुवाई वाले अलायंस NDA के विरोध में बने विपक्षी दलों के इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल अलायंस (I.N.D.I.A.) की तीसरी बैठक आज मुंबई में संपन्न हुई. इस दौरान मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के अगुआ राहुल गांधी ने मोदी सरकार करारा हमला बोला. राहुल गांधी ने पीएम मोदी के कांग्रेस पर दिए ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ वाले बयान पर पलटवार किया. राहुल ने अभी कहा कि, मोदी जी सोचते हैं कि उनका और अडानी का रिश्ता कांग्रेस को मिटा देगा. क्यों भाइयों…ऐसा हो सकता है, नहीं, ये बिल्कुल नहीं हो सकता.

सोनिया के बेटे ने कहा- ‘कांग्रेस मुक्त भारत मोदी कैसे करेगा?

राहुल गांधी बोले, “मोदीजी आए थे तो उन्होंने कहा कांग्रेस मुक्त भारत. याद है आपको..उन्होंने जो कहा, अब मैं कह रहा हूं कि एक समय में इंग्लैंड दुनिया का सुपर पावर था, वो ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ नहीं कर पाया. तो मोदी कैसे करेगा?” राहुल ने कहा ​कि, ऐसा कतईं नहीं हो सकता. कांग्रेस भारत के लोगों के लिए ​है. भारत में कांग्रेस हमेशा रहेगी. तो मोदी जो सोचते हैं कि उनका और अडानी का रिश्ता कांग्रेस को मिटा देगा, वो उसमें कभी सफल नहीं होंगे.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यह बयान आज दोपहर मुंबई में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल अलायंस (I.N.D.I.A.) की तीसरी बैठक में दिया. अगली बैठक (चौथी) दिल्ली में होगी.

‘जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया’ रहेगी विपक्षी दलों की थीम

इस बैठक में कांग्रेस समेत 28 विपक्षी दलों के गठबंधन ने पहले 13 मेंबर की कोऑर्डिनेशन कमेटी का ऐलान किया. बाद में कहा गया कि कमेटी में CPI(M) के मेंबर का नाम भी जोड़ा जाएगा. इसके बाद इस कमेटी में 14 मेंबर हो जाएंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन के तीन संकल्पों की भी जानकारी दी गई. इनमें देशभर में गठबंधन की रैलियां करने और कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाने के अलावा कैंपेन की थीम जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया रखना शामिल हैं.

यह भी पढ़िए: अडानी ग्रुप ने OCCRP के लगाए सभी आरोपों को किया खारिज, कहा- स्टॉक की कीमतों में हेरफेर के कोई सबूत नहीं, बदनाम करने की हुई कोशिश

लालू बोले- अब हम मोदी को हटाकर ही दम लेंगे

विपक्षियों की बैठक के बाद लालू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- हमने संकल्प लिया है कि मोदी को हराकर ही दम लेंगे. वहीं, उद्धव ठाकरे ने कहा- “देशभर में हम गठबंधन की रैली करेंगे. जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया थीम तय हुई है. कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाई गई है. हम सबने तय किया है कि आने वाले चुनाव में तानाशाही-जुमलेबाजों के खिलाफ लड़ेंगे. हमने सुना था- सबका साथ, सबका विकास. चुनाव जीतने के बाद मित्रों को लात और अपना विकास हुआ. और, आज हम कांग्रेस के साथ आए हैं तो देखिए हमारी एकता से विरोधियों में कैसे घबराहट है. हम मित्र परिवारवाद के खिलाफ लड़ेंगे.”

Bharat Express Desk

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

7 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

7 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

8 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

8 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

8 hours ago