Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भारत बना iPhone निर्माण का नया हब: कर्नाटक के प्लांट में शुरू हुआ उत्पादन, Foxconn का बड़ा निवेश

Apple ने भारत में निर्माण को बढ़ावा दिया है. कर्नाटक के देवनहल्ली में Foxconn का $2.56 बिलियन का प्लांट तेज़ी से काम कर रहा है, जहां 2025 तक 3 करोड़ iPhones उत्पादन का लक्ष्य है.

Phone Call tracing

पिछले हफ्ते अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कथित तौर पर Apple के CEO टिम कुक से कहा था, “मैं नहीं चाहता कि आप भारत में निर्माण करें.” यह बयान ट्रंप ने कतर की राजधानी दोहा में अपने दौरे के दौरान दिया था.

हालांकि, इस बयान का Apple की भारत में निर्माण योजनाओं पर कोई खास असर नहीं पड़ा है. टिम कुक पहले ही कह चुके हैं कि अमेरिका में बिकने वाले ज़्यादातर iPhones अब चीन की बजाय भारत में बनाए जाएंगे और कंपनी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है.

इसका बड़ा सबूत है कर्नाटक के देवनहल्ली में Foxconn का निर्माणाधीन प्लांट, जहां मशीनें लगातार काम कर रही हैं. सोमवार को भी वहां काम सामान्य रूप से चल रहा था, साथ ही कर्मचारियों के लिए डॉर्मिटरी निर्माण भी ज़ोर-शोर से हो रहा था. Foxconn, Apple का सबसे बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर है.

बड़ी निवेश योजना और उत्पादन लक्ष्य

Foxconn देवनहल्ली के इस 300 एकड़ क्षेत्र में फैले प्लांट में कुल $2.56 बिलियन (लगभग ₹21,000 करोड़) का निवेश कर रहा है. यह प्लांट बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगभग 34 किलोमीटर दूर है. पहले चरण में 2023-24 के बीच ₹3,000 करोड़ का निवेश हो चुका है, और दूसरा चरण 2026-27 तक पूरा होने की उम्मीद है. इस साल दिसंबर तक कंपनी करीब 1 लाख iPhones बनाने का लक्ष्य रख रही है.

30,000 कर्मचारियों के लिए डॉर्मिटरी

Foxconn की योजना है कि वह लगभग 30,000 कर्मचारियों को रहने के लिए डॉर्मिटरी उपलब्ध कराए, जो भारत में अब तक की सबसे बड़ी कर्मचारी आवास सुविधा होगी. निर्माण वर्ष के अंत तक पूरा होने की संभावना है. दिलचस्प बात यह है कि कंपनी इन डॉर्म्स में महिलाओं को प्राथमिकता दे रही है, क्योंकि इस यूनिट में 50% से 80% कर्मचारी महिलाएं होंगी.

डॉर्मिटरीज़ केवल कर्मचारियों के लिए बनाई जा रही हैं, न कि अधिकारियों के लिए. कंपनी की “Project Elephant” योजना के तहत यह निर्माण हो रहा है, जो Foxconn की ‘चीन-प्लस-वन’ रणनीति का हिस्सा है – यानी चीन से बाहर उत्पादन क्षमता बढ़ाना.

उत्पादन शुरू, शिपमेंट की तैयारी

कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने बताया कि मई से iPhone असेंबली शुरू हो चुकी है और कुछ अन्य वेरिएंट्स का उत्पादन अगस्त से शुरू होगा. जून से शिपमेंट शुरू करने की भी तैयारी है. कैंपस के बाहर Wan Hai कंटेनर ट्रक देखे गए, जिससे साफ है कि भेजाव की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी.

प्लांट में काम कर रहे ताइवानी अधिकारी या तो देवनहल्ली के पास किराए के घरों में रह रहे हैं या फिर स्थानीय होटलों में ठहरे हुए हैं. Zapkey के सह-संस्थापक संदीप रेड्डी ने बताया कि ताइवानी कर्मचारियों द्वारा लिए गए घरों का किराया ₹2.5 लाख से शुरू होता है.

नवंबर 2023 में खबर आई थी कि BCD Group ने Foxconn को होसकोटे में 900 फ्लैट किराए पर दिए हैं, जिनकी कीमत ₹45 लाख से कम है. यह 75 एकड़ में फैला आवासीय प्रोजेक्ट 6,000 से 8,000 महिला कर्मचारियों को समर्पित है. इसमें स्कूल, अस्पताल, मनोरंजन और व्यावसायिक सुविधाएं भी शामिल हैं.

भारत में बढ़ता उत्पादन, नया फोकस

2025 तक भारत में 2.5 से 3 करोड़ iPhones बनाने की योजना है, जो पिछले साल के मुकाबले दोगुनी संख्या है. Apple का कहना है कि जून तिमाही से अमेरिका में बिकने वाले ज़्यादातर iPhones भारत में बने होंगे.

Foxconn की भारत में तीन राज्यों – तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना – में मौजूदगी है. हैदराबाद में हाल ही में एक नया प्लांट खुला है, जहां AirPods का निर्माण किया जाएगा. इसके अलावा, चेन्नई के पास श्रीपेरुम्बुदुर में भी कंपनी का बड़ा प्लांट पहले से काम कर रहा है.

ये भी पढ़ें: भारत में शेरों की संख्या एक तिहाई बढ़ी, 1995 में 304 थी अब बढ़कर 800 पार पहुंची

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital