Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bajaj Auto ने रचा इतिहास, चौथी तिमाही के नतीजों से पहले शेयर ने छुई नई ऊंचाईयां

आज कंपनी पने नतीजे भी पेश करने वाली है. मार्केट एक्सपर्ट्स कंपनी के नतीजों के बहुत शानदार होने की उम्मीद नहीं कर रहे है

bajaj

प्रतीकात्मक तस्वीर

Bajaj Auto Share Price : नए वित्तीय वर्ष के शुरू होने के साथ ही बजाज ऑटो के शेयर (Bajaj Auto)  में तेजी दिखाई पड़ रही है. नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (NSE) पर कंपनी का शेयर आज 4,375 रुपये (Bajaj Auto Share Price Today) के भाव पर पहुंच गया. पिछले चार सत्रों में रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद, बजाज ऑटो शेयर की कीमत आज उच्चतम स्तर पर खुली . एनएसई पर आज इंट्रा डे के दौरान शेयर की कीमत ने ₹4,375 के नए स्तर को छुआ.

क्यों नतीजों से पहले शेयर में दिख रही है तेजी-

ध्यान देने वाली बात ये है कि आज कंपनी पने नतीजे भी पेश करने वाली है. मार्केट एक्सपर्ट्स कंपनी के नतीजों के बहुत शानदार होने की उम्मीद नहीं कर रहे है, लेकिन कंपनी के बारे में मार्केट में चर्चा है खास तौर FY24 में ने वाले टू व्हीलर और थ्री व्हीलर को लेकर. इसी को लेकर शेयर मार्केट में बजाज ऑटो के शेयर्स पर अच्छी तेजी देखी जा रही है , साथ ही कंपनी के वॉल्यूम और मार्जिन्स में सुधार की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- Nestle India के मुनाफे में हुआ 25 फीसदी का इजाफा, जानें कैसे रहे नतीजे

आपको मालूम हो कि 11 अप्रैल को बजाज ऑटो ने शेयर मार्केट को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में ट्रायम्फ इंडिया (Triumph Inida) के सेल्स और मार्केटिंग ऑपरेशन के अधिग्रहण की जानकारी दी थी. दोनों कंपनियां साल के अंत तक मिलकर मिड साइज बाइक बाजार में उतारेगी. कुछ मीडिया रिपोर्ट में  Bajaj Auto  के केटीएम और Husqvarna से भी हाथ मिलाने का दावा किया गया है. बताया जा रहा है कि इन बाइक्स को कंपनी के चाकन प्लांट में बनाया जाएगा. इस प्‍लांट की क्षमता सालाना 12.2 लाख यूनिट बनाने की है. दोनों कंपनियों की सांझेदारी में बजाज ऑटो हायर सीसी बाइक तो बनाएगी ही, साथ ही मिड साइज कैटेगरी में नए मॉडल बाजार में उतारे जाएंगे. इन्‍हें ट्रायम्फ बैज के तहत बेचा जाएगा. इस खबर के आने के बाद भी कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखा गया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital