होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
बजट पढ़ने के दौरान वित्त मंत्री फिसली जुबान (फोटो ट्विटर)
Budget 2023: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज (बुधवार) को संसद में 2023-24 बजट पेश किया. इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं की. जिसमें किसानों के लिए लोन में इजाफा किया तो वहीं टैक्स को भी कम करके राहत दी गई. वहीं जब वित्त मंत्री सदन में अपना बजट पढ़ रही थीं तब एक बार गलती से उनकी जुबान फिसल गई. जिस पर सदन में मौजूद कई सदस्य हंस पड़े. इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) को भी हंसते हुए देखा गया.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने के दौरान व्हीकल रिप्लेसमेंट (Vehicle Replacement) पर बोल रही थीं. तभी उन्होंने गलती से पोल्युटेड बोलने की जगह पॉलिटिकल बोल दिया. सदन में वह बोल रही थीं कि,”पुराने वाहनों को रिप्लेस किया जाना एक जरूरी और महत्वपूर्ण नीति है, जो पुराने पॉलिटिकल (सॉरी बोलकर वित्त मंत्री ने इसे सुधारते हुए) जो पुराने पोल्युटेड मतलब प्रदुषण फैलाने वाले वाहनों को रिप्लेस करने पर काम करेगी, यह पॉलिसी भारत की ग्रीन पॉलिसी को बढ़ावा देगी.” वित्त मंत्री द्वारा पोल्युटेड की जगह पॉलिटिकल बोलने पर सदन में लोग हंसने लगे.
वित्त मंत्री ने जब पोल्युटेड की जगह पॉलिटिकल बोल दिया तो सदन में कई सदस्य इस पर हंसने लगे. हालांकि निर्मला सीतारमण ने सॉरी बोलते हुए अपनी गलती को तुरंत सुधारा और अपने वाक्य को सही किया लेकिन सदन में पक्ष और विपक्ष के नेता अपनी हंसी नहीं रोक पाए यहां तक कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, नरेंद्र सिंह तोमर भी हंसते हुए दिखाई दिए.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को लोकसभा में बजट पेश करते हुए यह घोषणा कि एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों के लिए 38,800 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी. आम चुनाव 2024 से पहले नरेंद्र मोदी सरकार 2.0 के अंतिम पूर्ण बजट को पेश करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों और किशोरों के लिए एक राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय स्थापित किया जाएगा. वित्त मंत्री ने बताया कि,”अगले तीन वर्षों में 740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के लिए 38 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी.
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…