Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

भारतीय स्टार्टअप्स की फंडिंग इस हफ्ते 57 प्रतिशत बढ़ी, डील्स की संख्या 30 रही

फंडिंग में आई यह वृद्धि दिखाती है कि निवेशकों का देश के घरेलू स्टार्टअप (Indian Startups) इकोसिस्टम पर भरोसा बढ़ रहा है.

Indian Startups

प्रतीकात्मक तस्वीर.

भारतीय स्टार्टअप (Indian Startups) इकोसिस्टम में इस हफ्ते काफी गतिविधियां देखने को मिली है, जिससे घरेलू स्टार्टअप्स की फंडिंग साप्ताहिक आधार पर 57 प्रतिशत बढ़कर 205.31 मिलियन डॉलर हो गई है. इस दौरान करीब 30 डील्स हुई हैं. पिछले सप्ताह यह आंकड़ा 130.49 मिलियन डॉलर पर था.

Indian Startups की फंडिंग में बढ़ोतरी

फंडिंग में आई यह वृद्धि दिखाती है कि निवेशकों का देश के घरेलू स्टार्टअप (Indian Startups) इकोसिस्टम पर भरोसा बढ़ रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन 30 फंडिंग डील्स में से 6 ग्रोथ-स्टेज, 22 अर्ली-स्टेज और 2 डील की राशि का खुलासा नहीं हुआ है.

4-9 अगस्त के बीच हुई डील्स में ग्रोथ-स्टेज के स्टार्टअप्स ने 139.28 मिलियन डॉलर जुटाए हैं, जो कि कुल फंडिंग का 68 प्रतिशत था. सबसे बड़ी डील द स्लीप कंपनी की ओर से की गई, जिसने सीरीज सी राउंड के तहत 56 मिलियन डॉलर जुटाए. इसके अलावा रेनी कॉस्मेटिक्स ने 30 मिलियन डॉलर, फाइब ने 26.5 मिलियन डॉलर, सुपरगेमिंग ने 15 मिलियन डॉलर और जाइप ने 6.3 मिलियन डॉलर जुटाए हैं.

यह भी पढ़ें- आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों की जेब काटने की कर ली तैयारी! इतने गुना बढ़ा दी न्यूनतम बैलेंस की सीमा, पढ़ें पूरी खबर

वहीं, स्टार्टअप्स ने अर्ली-स्टेज में कुल 66 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है. इसमें जेह एयरोस्पेस ने 11 मिलियन डॉलर, डीपीडीजीरो ने 7 मिलियन डॉलर, टर्बोहायर ने 6 मिलियन डॉलर और मिटिगाटा ने 5.9 मिलियन डॉलर का फंड जुटाया है. इस हफ्ते ई-कॉमर्स में छह और फिनटेक में चार फंडिंग डील्स हुई हैं. इसके बाद गेमिंग, एआई और एचआर-टेक का स्थान रहा.

बेंगलुरु स्टार्टअप डील में सबसे आगे

वहीं, बेंगलुरु 11 स्टार्टअप डील्स के साथ शीर्ष पर रहा और 4 डील्स के साथ मुंबई दूसरे स्थान पर था. इसके बाद हैदराबाद, दिल्ली एनसीआर, पुणे और सूरत का स्थान था.

भारत में वेंचर कैपिटल (वीसी) निवेश 2025 की दूसरी तिमाही में 355 डील्स के जरिए 3.5 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जबकि पिछली तिमाही में यह 456 डील्स के साथ 2.8 अरब डॉलर था. इस बीच, वैश्विक वेंचर कैपिटल निवेश 2025 की पहली तिमाही के 128.4 अरब डॉलर से घटकर इस तिमाही में 101.05 अरब डॉलर रह गया है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism