Bharat Express DD Free Dish

गौतम अदाणी का बड़ा ऐलान: अदाणी पोर्ट्स ने पार किया 500 मिलियन टन का आंकड़ा, रचा नया इतिहास

APSEZ Major Achievement: अदाणी पोर्ट्स ने नया रिकॉर्ड बनाया. 500 मिलियन टन कार्गो हैंडल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी. चेयरमैन गौतम अदाणी ने इसे देश के लिए गर्व का पल बताया.

gautam-adani-seeks-dismissal-of-us-sec-fraud-case-legal-battle-new-york-court
Edited by Sahil Singh

APSEZ Major Achievement: 4 अप्रैल 2026 को अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने आज एक बड़ी उपलब्धि की घोषणा की. अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (APSEZ) ने 500 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) कार्गो हैंडल करने का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है. इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में गौतम अदाणी ने इसे भारत के समुद्री बुनियादी ढांचे (Infrastructure) के लिए एक गौरवशाली क्षण बताया.

रिकॉर्ड समय में हासिल किया मुकाम

चेयरमैन गौतम अदाणी ने संबोधन में कहा कि यह मील का पत्थर न केवल कंपनी की क्षमता को दर्शाता है, बल्कि भारत की आर्थिक शक्ति का भी प्रमाण है. खास बात यह है कि कंपनी ने पहले 100 मिलियन टन का आंकड़ा छूने में 14 साल लगाए थे, लेकिन अब केवल दो साल के भीतर ही 400 से 500 मिलियन टन का सफर तय कर लिया है. यह दिखाता है कि भारत के पोर्ट सेक्टर में कितनी तेजी से विकास हो रहा है.


ये भी पढ़ें: गौतम अदाणी का ‘मजदूर दिवस’ पर बड़ा विजन: कर्मचारियों के लिए बनेंगे 50,000 AC घर, ‘त्रिवेणी संगम’ से बदलेगी ग्रुप की कार्यशैली


भविष्य के बड़े लक्ष्य

गौतम अदाणी ने कहा कि APSEZ का लक्ष्य अब दुनिया का सबसे बड़ा पोर्ट ऑपरेटर बनना है. उन्होंने मुंद्रा पोर्ट की सफलता का विशेष जिक्र किया, जो देश का सबसे बड़ा और सबसे आधुनिक बंदरगाह बनकर उभरा है. उन्होंने बताया कि कंपनी आधुनिक तकनीक और ऑटोमेशन के जरिए बंदरगाहों की कार्यक्षमता को और बेहतर बनाने पर काम कर रही है ताकि ‘आत्मनिर्भर भारत’ के सपने को मजबूती मिले.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read