होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Gold Rate: वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी (Gold-Silver) की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव लगातार बना हुआ है. भारतीय बाजार में एक बार फिर से सोने के भाव में तेजी देखी जा रही है. सोने और चांदी, दोनों के दाम आज बढ़त पर कारोबार कर रहे हैं. सोना 0.84 फीसदी और चांदी 1.66 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है. चांदी में तो आज 1200 रुपये के करीब तेजी दर्ज की गई है. सोने में ये बढ़त ग्लोबल डिमांड के बढ़ने और देश में भी मांग ज्यादा होने के चलते देखी गई है.
आज सर्राफा बाजार में सोने के दाम 462 रुपये यानी 0.84 फीसदी की तेजी के साथ 55640 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बिक रही है. वहीं चांदी की बात करें चांदी के दाम आज 1157 रुपये या 1.66 फीसदी की तेजी के साथ 70728 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा हैं.
वहीं आज भारत में सोने के दाम 2 साल के उच्च स्तर पर पहुंच चुका हैं और ग्लोबल डिमांड में तेजी आने के बाद ये लेवल देखने को मिल रहा हैं. बता दें कि सोना का ऑलटाइम लेवल अगस्त 2020 में उंचे स्तर पर देखा गया था और ये 56200 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच चुका था.
ये भी पढ़ें- Windfall Tax : क्रूड ऑयल, डीजल और ATF पर सरकार ने बढ़ाया विंडफाल टैक्स, क्या होगा इसका असर, जानिए
वैश्विक बाजारों में भी आज सोने में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है और ये 6 महीने के हाई लेबल पर पहुंच चुका है. बता दें कि डॉलर इंडेक्स के स्थिर होने के कारण भी ऐसा देखा जाता है. डॉलर में गिरावट से निवेशकों का उत्साह सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ता रहता है और ऐसा ही देखा गया है. आज सोने के ग्लोबल रेट की हम बात करें तो तो कॉमैक्स पर ये 20.25 डॉलर यानी 1.11 फीसदी की उछाल के साथ 1846.25 डॉलर प्रति औंस पर बिक रहा है. चांदी के रेट भी आज ग्लोबल बाजारों में उछाल के साथ कारोबार कर रहा हैं. वहीं कॉमैक्स पर चांदी 0.530 डॉलर या 2.19 फीसदी की उछाल के साथ ही 24.545 डॉलर प्रति औंस पर बिक रही है.
27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…
Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…
27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…
27 अक्टूबर 2026 के दैनिक राशिफल के अनुसार, मेष, मिथुन, सिंह और धनु समेत कई…
Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…