Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Gold Rate: दो साल के उच्च स्तर पर आया गोल्ड, चांदी के रेट में भी आई तेजी, जानें रेट

Gold Silver Rate Today: ग्लोबल बाजारों में सोना और चांदी दोनों महंगे हो रहे हैं और इसके आधार पर देश में भी सोना-चांदी के दाम तेजी के साथ ऊपर जा रहे हैं.

gold_and_silver_price

Gold Rate: वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी (Gold-Silver) की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव लगातार बना हुआ है. भारतीय बाजार में एक बार फिर से सोने के भाव में तेजी देखी जा रही है. सोने और चांदी, दोनों के दाम आज बढ़त पर कारोबार कर रहे हैं. सोना 0.84 फीसदी और चांदी 1.66 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है. चांदी में तो आज 1200 रुपये के करीब तेजी दर्ज की गई है. सोने में ये बढ़त ग्लोबल डिमांड के बढ़ने और देश में भी मांग ज्यादा होने के चलते देखी गई है.

आज सर्राफा बाजार में सोने के दाम  462 रुपये यानी 0.84 फीसदी की तेजी के साथ 55640 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बिक रही है. वहीं चांदी की बात करें चांदी के दाम आज 1157 रुपये या 1.66 फीसदी की तेजी के साथ 70728 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा हैं.

दो साल के उच्च स्तर पर आया गोल्ड

वहीं आज भारत में सोने के दाम 2 साल के उच्च स्तर पर पहुंच चुका हैं और ग्लोबल डिमांड में तेजी आने के बाद ये लेवल देखने को मिल रहा हैं. बता दें कि सोना का ऑलटाइम लेवल अगस्त 2020 में उंचे स्तर पर देखा गया था और ये 56200 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच चुका था.

ये भी पढ़ें- Windfall Tax : क्रूड ऑयल, डीजल और ATF पर सरकार ने बढ़ाया विंडफाल टैक्स, क्या होगा इसका असर, जानिए

ग्लोबल बाजारों में कैसे हैं सोने-चांदी के दाम

वैश्विक बाजारों में भी आज सोने में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है और ये 6 महीने के हाई लेबल पर पहुंच चुका है. बता दें कि डॉलर इंडेक्स के स्थिर होने के कारण भी ऐसा देखा जाता है. डॉलर में गिरावट से निवेशकों का उत्साह सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ता रहता है और ऐसा ही देखा गया है. आज सोने के ग्लोबल रेट की हम बात करें तो तो कॉमैक्स पर ये 20.25 डॉलर यानी 1.11 फीसदी की उछाल के साथ 1846.25 डॉलर प्रति औंस पर बिक रहा है. चांदी के रेट भी आज ग्लोबल बाजारों में उछाल के साथ कारोबार कर रहा हैं.  वहीं कॉमैक्स पर चांदी 0.530 डॉलर या 2.19 फीसदी की उछाल के साथ ही 24.545 डॉलर प्रति औंस पर बिक रही है.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital