Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

इतिहास में पहली बार चांदी 2 लाख पहुंची, सोना भी 1.34 लाख के पार; ज्वेलरी खरीदने वालों पर कितना पड़ेगा असर?

आज (शुक्रवार) चांदी पहली बार 2 लाख और सोना 1,34,966 रुपये पर पहुंचा है. विशेषज्ञों का कहना है कि आप चाहे तो धीरे-धीरे Gold और Silver ETF में निवेश कर सकते है.

आज (शुक्रवार) को चांदी और सोने की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया है. चांदी पहली बार 2 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई. मल्टी कमोडिटी मार्केट (MCX) पर चांदी अब लगभग 2,00,510 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है. वहीं, सोने की कीमत भी बढ़कर 1,34,966 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. सोने में आज चांदी से ज्यादा तेजी देखने को मिली.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की उपाध्यक्ष अक्षा कंबोज के अनुसार उद्योग उत्पादन में बढ़ोतरी और डॉलर की कमजोरी से चांदी की कीमतों में और तेजी हो सकती है. सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में तेजी से मांग बढ़ रही है. निवेशक कमोडिटी में पैसा डाल रहे हैं, जिससे मार्केट में सकारात्मक माहौल बना हुआ है.

अमेरिकी टैरिफ और भू-राजनीतिक तनाव के चलते निवेशक सुरक्षित संपत्तियों की ओर बढ़ रहे हैं. केंद्रीय बैंक और ईटीएफ में बड़े निवेश ने सोने-चांदी की कीमतों में उछाल को और बढ़ावा दिया है. इतिहास में भी लंबी अवधि में सोने और चांदी ने अच्छे रिटर्न दिए हैं.

संभावित गिरावट का खतरा

हालांकि कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर हैं, इसलिए अचानक गिरावट का खतरा भी है. भौतिक मांग में कमी, ईटीएफ से निकासी और मुनाफावसूली जैसी स्थितियां कीमतों को नीचे खींच सकती हैं.

निवेशकों के लिए सुझाव

विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर आप अभी सोने और चांदी खरीदना चाहते हैं लेकिन कीमतें अधिक हैं, तो धीरे-धीरे Gold और Silver ETFs में निवेश करना सही रहेगा. इससे शॉर्ट टर्म नुकसान कम होगा और लंबी अवधि में ज्यादा लाभ मिलने की संभावना रहेगी.

ये भी पढ़ें: प्रणव अदाणी ने बताया 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का प्लान

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital