Bharat Express DD Free Dish

GreenX Talks 2026: अहमदाबाद में अदाणी ग्रुप ने कराया ग्रीनएक्स टॉक्स 2026 का शानदार आयोजन

GreenX Talks 2026: अदाणी ग्रुप के ग्रीनएक्स टॉक्स 2026 में जीत और दिवा अदाणी ने कहा कि विकास का असली पैमाना एक्‍सीलेंस है. सुधा चंद्रन और श्रीकांत बोला ने अपनी प्रेरक कहानियां साझा कीं. कार्यक्रम में अदाणी एबिलिटी अवॉर्ड्स भी दिए गए.

GreenX Talks 2026

GreenX Talks 2026: अहमदाबाद के अदाणी कॉर्पोरेट हाउस में 27 फरवरी 2026 को ग्रीनएक्स टॉक्स का पांचवां संस्करण हुआ. यह कार्यक्रम सिर्फ एक इवेंट नहीं था बल्कि मानवीय उत्कृष्टता और गरिमा का उत्सव था. अदाणी ग्रुप का मानना है कि असली विकास आकार से नहीं बल्कि सबको साथ लेकर चलने से होता है.

जीत और दिवा अदाणी ने खोला राज

कार्यक्रम की शुरुआत जीत अदाणी और दिवा अदाणी के भाषण से हुई. जीत अदाणी ने कहा कि ग्रीनएक्स सिर्फ मंच नहीं है. ग्रीन का मतलब है जो कभी खत्म न हो और एक्स इंसानी आत्मा की असाधारण ताकत का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि शक्ति अस्थायी है लेकिन चरित्र स्थायी है. हर व्यक्ति अपने भाग्य का खुद मालिक होता है. दिवा अदाणी ने समावेशन की सही परिभाषा बताई. उन्होंने कहा कि ग्रीनएक्स उन लोगों को जगह देता है जो अपनी योग्यता से आगे बढ़ते हैं न कि सिर्फ सहानुभूति से.

खास मेहमानों ने सुनाईं प्रेरक कहानियां

मंच पर कई खास लोग आए. प्रसिद्ध नृत्यांगना और अभिनेत्री सुधा चंद्रन ने अपने संघर्ष और सफलता की बात की. उन्होंने कहा कि परिस्थितियां व्यक्ति की पहचान नहीं तय करतीं बल्कि दृढ़ संकल्प तय करता है. बोलेंट इंडस्ट्रीज के संस्थापक श्रीकांत बोला जो दृष्टिबाधित हैं उन्होंने कहा कि अगर असंभव का सपना नहीं देखेंगे तो उसे हासिल नहीं कर पाएंगे. उनकी बातों ने सबको गहराई से प्रभावित किया.

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वी. विद्यावती थीं जो सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की सचिव हैं. उनकी मौजूदगी ने भारत सरकार की दिव्यांग लोगों के अधिकारों, स्किलिंग और सामाजिक सुरक्षा पर चल रही कोशिशों को दिखाया.

दिए गए अदाणी एबिलिटी अवॉर्ड्स

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अदाणी एबिलिटी अवॉर्ड्स थे. अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने ये अवॉर्ड दिए. विभिन्न क्षेत्रों जैसे अडैप्टिव स्पोर्ट्स, सार्वजनिक सेवा, सांस्कृतिक योगदान, सामाजिक उद्यमिता और क्रिएटिव आर्ट्स में उल्लेखनीय काम करने वालों को सम्मानित किया गया. भारतीय ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम को भी खास तौर पर सम्मान दिया गया जिसने कई बाधाओं को पार किया.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने पुद्दुचेरी को दी सौगात तो रुपाली बोलीं- ‘मैं भारत में रहने को सौभाग्यशाली मानती हूं, पीएम मोदी को सलाम’

पांच साल से ग्रीनएक्स टॉक्स अदाणी ग्रुप में एक परंपरा बन गया है. यहां उन लोगों की कहानियां सामने आती हैं जो साहस, मेहनत और चरित्र से मिसाल बनते हैं. यह आयोजन प्रेरणा देता है कि चुनौतियां भी सफलता का रास्ता बन सकती हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read