आइकिया (IKEA) अगले पांच वर्षों में भारत में हर साल 5-6 नए टचपॉइंट्स खोलेगा. इसमें बड़े स्टोरो के साथ मॉल और सिटी सेंटर में छोटे आउटलेट भी शामिल होंगे.
इंग्का ग्रुप के सीईओ जेस्पर ब्रोडिन ने घोषणा की है कि आइकिया भारत में अपना विस्तार करेगा और अपनी दीर्घकालिक रणनीति के तहत 2030 तक स्थानीय सोर्सिंग को वर्तमान 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखेगा. इंग्का ग्रुप की आइकिया में हिस्सेदारी करीब 90 प्रतिशत है.
मीडिया से बातचीत करते हुए ब्रोडिन ने कहा कि आइकिया भारत में तेजी से विस्तार करेगा और अपनी लंबी अवधि की रणनीति के तहत 2030 तक लोकल सोर्सिंग को वर्तमान में 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करना चाहता है. उन्होंने आगे कहा कि कंपनी अगले 12 से 18 महीनों में देश में अपने स्टोरों और ग्राहक संपर्क केंद्रों की संख्या दोगुनी करने की योजना बना रही है.
दक्षिण भारत में भी दो और बड़े स्टोर खोलने की तैयारी
भारत में आइकिया स्टोर खोलने की योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए ब्रोडिन ने कहा कि दिल्ली एनसीआर में बड़े विस्तार की योजना है और नोएडा एवं गुड़गांव में बड़े स्टोर खोले जाएंगे. इसके अलावा, दक्षिण भारत में भी दो और बड़े स्टोर खोलने की तैयारी है. हालांकि, उन्होंने लोकेशन का खुलासा नहीं किया है.
आइकिया वर्तमान में हैदराबाद, नवी मुंबई और बेंगलुरु में तीन बड़े स्टोर ऑपरेट करता है. कंपनी ने अब तक भारत में 10,500 करोड़ रुपए का निवेश किया है. इसने ऑनलाइन रिटेल में भी कदम रखा है और ग्राहकों की पहुंच बढ़ाने के लिए चुनिंदा क्षेत्रों में 24 घंटे डिलीवरी सेवाएं प्रदान कर रही है.
कंपनी के दुनिया भर में 400 स्टोर्स
सोर्सिंग स्तर पर, आइकिया भारत में 45 सप्लायर्स के साथ मिलकर काम कर रही है, जिसमें से ज्यादातर वस्त्र और खिलौनों से जुड़े हुए हैं.
आइकिया एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो रेडी-टू-असेंबल फर्नीचर, होम गुड्स और अन्य प्रकार की सेवाएं प्रदान करती हैं. कंपनी के उत्पाद अर्फोडेबिलिटी, अच्छी डिजाइन आदि के लिए जाने जाते हैं. कंपनी के पास दुनिया के अलग-अलग देशों में 400 से अधिक स्टोर्स हैं.
ये भी पढ़ें: भारत का डेयरी उत्पादों का निर्यात 80 प्रतिशत बढ़ा, मक्खन और घी के निर्यात में जबरदस्त उछाल
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



