Bharat Express DD Free Dish

भारत की Covid-19 वैक्सीन ने गुयाना में बचाई कई जिंदगियां- स्वास्थ्य मंत्री फ्रैंक एंथनी

गायना के स्वास्थ्य मंत्री फ्रैंक एंथनी ने Covid-19 महामारी के दौरान भारत द्वारा प्रदान की गई समय पर सहायता के लिए गहरी आभार व्यक्त किया है.

India's vaccine saved the lives of many people in Guyana

भारत की वैक्सीन ने गुयाना में कई लोगों की बचाई जान

गुयाना के स्वास्थ्य मंत्री फ्रैंक एंथनी ने Covid-19 महामारी के दौरान भारत द्वारा प्रदान की गई समय पर सहायता के लिए गहरा आभार व्यक्त किया है. खासकर उन वैक्सीनों के लिए जिन्होंने गुयाना में जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. मीडिया से बात करते हुए एंथनी ने याद किया कि कैसे भारत ने अन्य देशों की तरह वैक्सीन्स को संचित नहीं किया, जबकि भारत खुद कोविड प्रबंधन में संघर्ष कर रहा था.

भारत की Covid-19 वैक्सीन ने बचाई कई जिंदगियां

एंथनी ने कहा- “मुझे लगता है कि कोविड के दौरान जो वैक्सीनें हमें भारत से मिलीं, उन्होंने हमें कई जिंदगियां बचाने में मदद की, क्योंकि एक समय ऐसा आया था, जब हम दुनिया भर में वैक्सीन ढूंढ रहे थे, लेकिन यह मुमकिन नहीं था क्योंकि कोई भी हमें वैक्सीन बेचने के लिए तैयार नहीं था और भारत ने आगे बढ़कर हमें कोविड वैक्सीन दी, जिससे हम अपने फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीनेट कर पाए.

ताकि वे अपनी सुरक्षा कर सकें और हमारे लोगों को चिकित्सा सेवा प्रदान कर सकें. हम इस वैक्सीनेशन दान के लिए अत्यंत आभारी हैं और इसने हमारे दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत किया है. हम जानते हैं कि जिस समय हमें ये वैक्सीन्स मिलीं, उस वक्त भारत खुद कोविड से जूझ रहा था, फिर भी भारत ने वैक्सीन संचित नहीं किया, जैसा कि अन्य देशों ने किया, बल्कि उन्होंने हमें साझा किया. हम इसके लिए अत्यंत आभारी हैं.”

भारत में हर प्रकार की सेवाएं उपलब्ध

एंथनी ने आगे कहा कि भारत सबसे उन्नत स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं प्रदान कर रहा है और गुयाना इससे प्रेरित है. हमने भारत को देखा है क्योंकि भारत स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में बहुत काम कर रहा है. यहां भारत में जो हर प्रकार की सेवाएं उपलब्ध हैं, वे हमे प्रेरित करती हैं, चाहे वह बीमारी से बचाव की बात हो या फिर जब लोग बीमार पड़ते हैं और उन्हें सबसे उन्नत चिकित्सा सेवाओं की आवश्यकता होती है. हम उम्मीद करते हैं कि हम इस काम को गुयाना में भी लागू कर सकें.”

गुयाना ने PM मोदी और एस. जयशंकर का किया था स्वागत

एंथनी ने यह भी कहा कि गुयाना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर का स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था. प्रधानमंत्री मोदी 20-21 नवंबर 2024 और विदेश मंत्री जयशंकर 21-23 अप्रैल 2023 को गुयाना यात्रा पर आए थे. इन नेताओं की उपस्थिति ने दोनों देशों के रिश्तों को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत किया है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read