Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कुंभ मेला पुलिस ने गौतम अदाणी का किया आभार, कहा-“सेवा ही साधना है”

गौतम अदाणी ने लिखा कि महाकुंभ सेवा महायज्ञ में कोई अकेला नहीं होता, बल्कि यह सभी का सामूहिक प्रयास होता है. उन्होंने प्रशासन, संस्थानों, पुलिस बल और सफाई कर्मियों के धैर्य और समर्पण की तारीफ की.

kumbh mela police UP 2025

कुंभ मेला पुलिस ने गौतम अदाणी का किया आभार

प्रयागराज: कुंभ मेला पुलिस ने अदाणी समूह के प्रमुख गौतम अदाणी का आभार व्यक्त किया है. दरअसल, गौतम अदाणी ने अपने एक लेख में महाकुंभ 2025 की तैयारियों, इसमें लगे प्रशासन, सुरक्षा बलों, स्वच्छता कर्मियों, साधु-संतों और कल्पवासियों की भूमिका की सराहना की थी. उनके इस भावनात्मक लेख ने सभी के योगदान को उजागर किया, जिससे मेला प्रशासन और सुरक्षा बलों ने कृतज्ञता जताई.

गौतम अदाणी ने लिखा कि महाकुंभ सेवा महायज्ञ में कोई अकेला नहीं होता, बल्कि यह सभी का सामूहिक प्रयास होता है. उन्होंने प्रशासन, संस्थानों, पुलिस बल और सफाई कर्मियों के धैर्य और समर्पण की तारीफ की. उन्होंने कहा कि इन सभी की तपस्या और कड़ी मेहनत ने इस विशाल आयोजन को सुगम बनाया और कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

पुलिस बल ने जताया आभार

गौतम अदाणी के इस लेख के बाद कुंभ मेला पुलिस ने भी उनके प्रति आभार व्यक्त किया. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हम श्री गोतम अदाणी जी का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने महाकुंभ जैसे भव्य आयोजन को सफल बनाने में यूपी पुलिस प्रशासन और समस्त इकाइयों के सेवा, समर्पण और धैर्य की सराहना की. साथ ही इस प्रयास को समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा सराहा जाता है, तो यह सभी के लिए प्रेरणादायक होता है.

गौरतलब है कि कुंभ मेला 2025 का समापन कल यानी महाशिवरात्रि (26 फरवरी 2025) के मौके पर हो चुका हैं. इस महापर्व में करोड़ों श्रद्धालुओं ने संगम नगरी में आस्था की डुबकी लगाई. शासन-प्रशासन, सुरक्षा बल और विभिन्न संस्थान इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए थे. गौतम अदाणी के इस भावनात्मक संदेश से उन सभी कर्मयोगियों का उत्साह और भी बढ़ गया है, जो इस भव्य आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं.

यह भी पढ़ें: अदाणी ग्रीन एनर्जी को UPPCL से 1,250 मेगावाट एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट का एलओए

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital