Bharat Express DD Free Dish

WEF में महाराष्ट्र को अदाणी ग्रुप से सबसे बड़ा निवेश, 66 अरब डॉलर का MOU- एम. जमशेद

Adani Group Investment Maharashtra Infrastructure Conclave 2026: महाराष्ट्र इंफ्रास्ट्रक्चर कॉन्क्लेव 2026 में पूर्व रेलवे बोर्ड सदस्य और वर्ल्ड बैंक सलाहकार एम. जमशेद ने कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र का विकास मॉडल देशभर के लिए मिसाल है. उन्होंने बताया कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम से राज्य को 360 अरब डॉलर के एमओयू मिले, जिनमें अदाणी ग्रुप का सबसे बड़ा निवेश शामिल है.

Adani Group Investment Maharashtra Infrastructure Conclave 2026: महाराष्ट्र इंफ्रास्ट्रक्चर कॉन्क्लेव 2026 में पूर्व रेलवे बोर्ड सदस्य और वर्ल्ड बैंक के वरिष्ठ सलाहकार एम. जमशेद ने कहा कि महाराष्ट्र और मुंबई का इंफ्रास्ट्रक्चर विकास एक तरह से ‘लाइटहाउस’ की तरह है. उन्होंने बताया कि यह मॉडल कई राज्यों को दिखा रहा है कि पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) के जरिए बड़े प्रोजेक्ट्स को कैसे आगे बढ़ाया जा सकता है.

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम से मिली बड़ी सफलता

जमशेद ने याद दिलाया कि महाराष्ट्र ने 2026 में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भाग लिया था और वहां से 360 अरब डॉलर के एमओयू लेकर लौटा. इनमें सबसे बड़ा हिस्सा अदाणी ग्रुप का था, जिसकी वैल्यू 66 अरब डॉलर रही. उन्होंने कहा कि यह समझौते अब जमीन पर उतर रहे हैं और कई प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू हो चुका है.

मुंबई एयरपोर्ट और धारावी प्रोजेक्ट

जमशेद ने कहा कि नया मुंबई एयरपोर्ट इस विकास यात्रा का बड़ा उदाहरण है. उन्होंने धारावी पुनर्विकास योजना को एशिया का सबसे रोमांचक प्रोजेक्ट बताया. उनके मुताबिक यह प्रोजेक्ट न सिर्फ मुंबई बल्कि पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाला है.

ये भी पढ़ें-EMI पर मिलेगा पेट्रोल-डीजल? आखिर BJP सांसद की पत्नी ने ऐसा क्यों कहा?

महाराष्ट्र की कहानी बनी मिसाल

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की विकास गाथा अब दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा बन गई है. इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में राज्य ने जो कदम उठाए हैं, वह आने वाले समय में देश के लिए दिशा तय करेंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read