Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Google Pay यूजर्स Rupay क्रेडिट कार्ड के जरिए भी कर सकेंगे UPI Payments

दरअसल Google Pay ने भारत में Rupay  के साथ हाथ मिलाया है. इस डील के बाद यूजर्स अब क्रेडिट कार्ड के जरिए भी UPI पेमेंट कर सकेंगे.

प्रतीकात्मक तस्वीर

Now pay with credit card from Gpay – Google Pay यूजर्स के लिए अच्छी खबर है. दरअसल कंपनी ने भारत में Rupay  के साथ हाथ मिलाया है. इस डील के बाद यूजर्स अब क्रेडिट कार्ड के जरिए भी UPI पेमेंट कर सकेंगे. अभी ये फैसिलिटी सिर्फ डेबिट कार्ड्स पर मिलती है. यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI ) की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए गूगल पे ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ मिलकर   ये घोषणा आम लोगों के साथ शेयर की . फिलहाल अभी यह सुविधा सिर्फ रुपे (RuPay) क्रेडिट कार्ड के लिए शुरू की गई है. यानि अगर आपके पास rupay क्रेडिट कार्ड है तो आप इस सर्विस को शुरू कर सकते हैं

ये भी पढ़ें- आज से शुरू हुआ नोटबदली का प्रोसेस, लेकिन जल्दबाजी की जरूरत नहीं जानें नियम

किन बैंको को मिला ये अधिकार-

यह सुविधा कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और इंडियन बैंक, के RuPay क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए उपलब्ध है. कंपनी जल्द ही अन्य बैंकों को भी इस सुविधा से जोड़ने की तैयारी कर रही है.

Google Pay की इस नई शुरूआत के बारे में बात करते हे गूगल पे के प्रोडक्ट मैनेजर शरद बुलुसू ने बताया कि Google Pay भारत के फाइनेंशियल इको सिस्काटम का एक भागीदार है. हर दिन लाखों की संख्या में लोग गूगल पे की मदद से डिजिटल पेमेंट करते हैं. हमारी नई शुरूआत सरकार के डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के सपने को  लेकर हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है. क्रेडिट कार्ड वाली फैसिलिटी के आने के बाद यूजर्स के पास पेमेंट के ज्यादा विकल्प होंगे. इससे देश में डिजिटल पेमेंट्स को बढ़ावा मिलेगा.

कैसे लिंक होगा Google Pay और RuPay Card –

Rupay क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से गूगल पे को लिंक करना डेबिट कार्ड से लिंक करने जैसा ही है. इसके लिए यूजर्स को गूगल पे एप की सेटिंग में जाना है और यहां से पेमेंट ऑप्शन सेटअप करना है. यूजर्स को पेमेंट और एड अकाउंट में से रूपे क्रेडिट कार्ड ऑप्शन को सेलेक्ट  करना है. ऐसा करने के लिए यूजर्स को क्रेडिट कार्ड की लास्ट 6 डिजिट, एक्सपायरी डेट और पिन नंबर दर्ज करना है. इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को वेरीपाई कराना होगा. जो OTP के जरिए हो जाएगा. वेरिफिकेशन के बाद यूजर्स क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर सकेंगे .



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital