Bharat Express DD Free Dish

बिजनेस

गिफ्ट निफ्टी ने मई 2025 में 102.35 अरब डॉलर का रिकॉर्ड टर्नओवर दर्ज किया, जो अब तक का सबसे अधिक है. बढ़ता निवेश विश्वास भारत की आर्थिक सफलता की दिशा में एक नया संकेत है.

मई 2025 में किआ इंडिया, टीवीएस मोटर और जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने वाहन बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की. जानें किस कंपनी की कितनी बिक्री बढ़ी और इसके पीछे क्या कारण हैं.

जनवरी-मार्च 2025 में भारत के होटल उद्योग ने 16.3% की रेवपीएआर वृद्धि के साथ ज़बरदस्त विकास किया है. रिपोर्ट के अनुसार, 2028 तक इस क्षेत्र में 1 अरब डॉलर निवेश की संभावना है.

यह लगातार दूसरा महीना है, जब जीएसटी राजस्व दो लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि देश में आर्थिक गतिविधियां मजबूत बनी हुई हैं और उपभोग में स्थिर वृद्धि देखी जा रही है.

मई 2025 में एफपीआई ने भारतीय शेयर बाजार में ₹19,860 करोड़ का निवेश किया. डॉलर की कमजोरी, भारत-पाक तनाव में कमी और बेहतर कॉर्पोरेट नतीजों के चलते एफपीआई प्रवाह में बड़ी तेजी देखी गई.

सुबह 9:30 पर सेंसेक्स 660 अंक या 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,790 और निफ्टी 204 अंक की गिरावट के साथ 24,546 पर था. 

ईजमायट्रिप 2.0 की शुरुआत हुई है, कंपनी के चेयरमैन ने स्केलेबल बिजनेस के लिए 49% इक्विटी के साथ पूंजी और 3 करोड़ ग्राहक आधार की पेशकश की. ट्रैवल, वेलनेस, फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स सहित कई क्षेत्रों में साझेदारी की योजना.

पाकिस्तान का समर्थन करने के लिए तुर्की को कड़ा संदेश देते हुए केंद्र सरकार ने शुक्रवार को इंडिगो एयरलाइन को टर्किश एयरलाइंस के साथ अपने विमान लीज समझौते को तीन महीने के भीतर खत्म करने का निर्देश दिया.

भारत में ई-कॉमर्स को लेकर वॉलमार्ट की कार्यकारी कैथरीन मैकले ने जताई बड़ी उम्मीदें. फ्लिपकार्ट के जरिए तेजी से बढ़ रहे क्विक कॉमर्स और मिंत्रा की AI तकनीक से कंपनी भारत को बना रही है वैश्विक केंद्र.

भारत में कृषि अवशेषों और इस्तेमाल किए गए तेल जैसे फीडस्टॉक की प्रचुरता के चलते सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) के उत्पादन और निर्यात में वैश्विक लीडर बनने की क्षमता है.