AAA गेम्स के साथ भारतीय गेमिंग इंडस्ट्री का वैश्विक दबदबा बढ़ा, हासिल की नई ऊंचाई
Indian Gaming Industry: भारतीय गेमिंग उद्योग एक नई ऊंचाई पर है क्योंकि अब अधिक से अधिक घरेलू कंपनियां उच्च गुणवत्ता वाले, भारी-बजट वाले और वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी गेम बना रही हैं.
भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते से 100 अरब डॉलर का आएगा निवेश, 99.6 प्रतिशत बढ़ेगा निर्यात
सरकार के अनुसार, यह समझौता 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देगा और युवा और प्रतिभाशाली वर्कफोर्स को अवसर प्रदान करेगा. ईएफटीए अपनी टैरिफ लाइनों का 92.2 प्रतिशत प्रदान कर रहा है.
अप्रैल-अक्टूबर में आसियान के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार 5.2 प्रतिशत बढ़कर 73 अरब डॉलर पहुंचा
आसियान, एक समूह के रूप में, भारत के प्रमुख व्यापार भागीदारों में से एक है, जिसकी भारत के वैश्विक व्यापार में लगभग 11 प्रतिशत हिस्सेदारी है.
भारत में तेजी से बढ़ रहा विदेशी निवेश, 2014 से 2024 तक 10 साल में आया 689 अरब डॉलर का FDI; देखिए आंकड़े
भारत में सबसे ज्यादा 3.9 अरब डॉलर का FDI निवेश सर्विस सेक्टर में आया है. डीपीआईआईटी के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष (2024-25) में भी एफडीआई मजबूत रहा है. कुछ आंकड़े देखिए.
US SEC को विदेशी नागरिकों को समन भेजने का अधिकार नहीं, अडानी का समन “प्रॉपर चैनल” के माध्यम से भेजा जाएगा
अमेरिका में भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी समेत 8 लोगों पर अरबों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं. और गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया है. हालांकि, US SEC विदेशी नागरिकों को कोई भी दस्तावेज सीधे मेल के जरिए नहीं भेज सकता.
डिजिटल पेमेंट में वर्ल्ड लीडर बन रहा भारत, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से फैल रहा UPI: RBI
आरबीआई के डिप्टी गवर्नर माइकल देबब्रत पात्रा ने रिपोर्ट में कहा है कि भारत का यूपीआई एक ओपन-एंडेड सिस्टम है. इसमें एक सिंगल एप्लीकेशन के जरिए एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति या फिर व्यक्ति से व्यापारी के बीच आसानी से लेनदेन किए जा सकते हैं.
भारत की Engineering Goods का निर्यात अक्टूबर में 38.5% बढ़कर 11.19 अरब डॉलर पहुंचा
भारत के इंजीनियरिंग सामानों के निर्यात में अक्टूबर 2024 में 38.53% की वृद्धि हुई, जो 11.19 बिलियन डॉलर तक पहुंचा, खासकर विमान, अंतरिक्ष यान और जहाजों के निर्यात में उच्च वृद्धि के कारण. अमेरिका और यूएई जैसे प्रमुख देशों में निर्यात में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी देखी गई.
नवंबर में भारत के निजी क्षेत्र में वृद्धि बनी रही, लागत दबावों के बीच उत्पादन और रोजगार में तेजी
नवंबर में भारत के निजी क्षेत्र की वृद्धि मजबूत रही, जिसमें नए व्यापार और निर्यात बिक्री में बढ़ोतरी ने उत्पादन वृद्धि को बढ़ावा दिया. सेवा क्षेत्र में रोजगार सृजन में तेजी आई, जबकि विनिर्माण क्षेत्र ने भी मजबूती से प्रदर्शन किया.
रिपोर्ट: भारत में व्यापार गतिविधियां नवंबर में 3 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची, नौकरियों में बढ़त दिसंबर 2005 के बाद से सबसे अधिक
एचएसबीसी में चीफ इंडिया इकोनॉमिस्ट, प्रांजुल भंडारी ने कहा, "सर्विसेज में वृद्धि देखी गई, जबकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र अक्टूबर के अंत में पीएमआई रीडिंग में मामूली मंदी के बावजूद उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रहा."
उद्योग जगत के दिग्गजों ने रखे विचार- भारत दुनिया की अगली फैक्ट्री बनने की ओर बढ़ रहा, पीएम मोदी ने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में जोश वापस लाया
मर्सिडीज बेंज (Mercedes Benz) समूह के बोर्ड सदस्य जोर्ग ब्यूरर (Jorg Burger) ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य भारत में घरेलू बाजार के लिए उत्पादन करना और धीरे-धीरे निर्यात के लिए उत्पादन बढ़ाना है.





