Bharat Express DD Free Dish

बिजनेस

जीएसटी 2.0 में बड़ा बदलाव! सरकार ने टैक्स स्लैब घटाकर आम जनता, किसानों और मध्यम वर्ग को राहत दी है. विलासिता व पाप वस्तुओं पर 40% कर, जबकि रोज़मर्रा की ज़रूरी वस्तुएँ अब सस्ती हो गई है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक इंटरव्यू में कहा कि नया GST आर्थिक स्थिति, कोरोना महामारी की चुनौतियों के बीच 8 साल के अनुभव से तैयार हुआ है. इसके जरिए जनता पर से टैक्‍स का बोझ कम होगा.

जीएसटी 2.0 के बदलाव ने आम आदमी को राहत दी है. रोटी से लेकर कपड़े और मकान तक सब सस्ते हुए. जानें कैसे यह टैक्स सुधार मध्यम वर्ग के बजट और भारत की अर्थव्यवस्था को नया बल दे रहा है.

GST Rate Cut on Cement: जीएसटी काउंसिल ने सीमेंट पर GST 28% से घटाकर 18% किया, जिससे घर बनाना सस्ता होगा. 22 सितंबर 2025 से लागू यह फैसला आम जनता और रियल एस्टेट सेक्टर के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है. ऐसे में एक बोरी की कीमत आपको कितने रुपये में मिलेगी, आइए बताते हैं.

पिछले कुछ सालों में कृषि मशीनरी महंगी होती जा रही थी. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मई 2023 से नवंबर 2024 के बीच जहां खेती के दूसरे इनपुट्स की कीमतें गिरीं, वहीं कृषि मशीनरी का होलसेल प्राइस इंडेक्स 2.1% बढ़ गया.

GST Rate Cut: जिन वस्तुओं पर पहले 12% और 28% कर लगता था, वे अब बड़े पैमाने पर अन्य दो स्लैब में स्थानांतरित हो जाएँगी, जिससे कई उत्पाद सस्ते हो जाएँगे और नीति निर्माताओं को उम्मीद है कि ऐसे समय में जब अर्थव्यवस्था नई गति की ओर बढ़ रही है.

ज्यादातर दूध और दूध से बने उत्पाद या तो पूरी तरह टैक्स फ्री होंगे या फिर उन पर केवल 5% जीएसटी लगेगा. सरकार का कहना है कि इस कदम से मांग बढ़ेगी, किसानों को सीधा फायदा होगा.

Indian Stock Market: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को हरे निशान में खुला. निफ्टी 24,700 के ऊपर कारोबार कर रहा है. ऑटो, आईटी और बैंकिंग शेयरों में बढ़त, विशेषज्ञों ने बाय-ऑन-डिप्स रणनीति अपनाने की सलाह दी.

India FDI 2025: इस बार अमेरिका ने 5.61 अरब डॉलर का निवेश कर भारत का सबसे बड़ा FDI स्रोत बनने का गौरव हासिल किया. यह आंकड़ा पिछले साल की पहली तिमाही (1.50 अरब डॉलर) से तीन गुना ज्यादा है.

रिसर्च फर्म जेएमके रिसर्च ने बताया कि सौर और पवन ऊर्जा परियोजनाओं सहित भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy)) क्षेत्र में निवेश पिछले महीने (अगस्त 2025) बढ़कर 123.5 करोड़ डॉलर हो गया.