बिजनेस

Petrol Diesel Price: क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी गिरावट! क्या आपके शहर में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल?

Petrol-Diesel 29 December Rate:  ग्लोबल मार्केट में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. इसी बीच भारतीय तेल कंपनियों ने आज सुबह यानी 29 दिसंबर 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. तेल कंपनियों की ओर से जारी किए गए नए दाम के मुताबिक, अभी भी भारत में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. देश के महानगरों में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चैन्नई में तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं. पिछले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला था. लेकिन आज कच्चे तेल के दाम में गिरावट देखने को मिली है. लेकिन उसके बावजूद भी पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं हुए हैं.

आखिर बार भारत में मई के महीने में पेट्रोल-डीजल के दामों में कटोती देखने को मिली थी. लेकिन तब से अभी तक पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए है. जनता को उम्मीद है नए साल 2023 से पहले सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर सकती है.

ग्लोबल मार्केट में किया हैं कच्चे तेल के दाम

इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम बीते दिन बुधवार को 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गए थे. लेकिन आज इसमें गिरावट हुई है. अब इसकी कीमत यानी आज 29 दिसंबर 2022 को 82.72 डॉलर प्रति बैरल हो गई है. वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil Price) की बात करें तो यह गिरकर 78.51 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है.

ये भी पढ़ें- Sitapur Accident: सीतापुर में अनियंत्रित बस तालाब से गिरी, 35 लोग घायल, 60 मजदूर थे सवार

नहीं कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजर में कच्चे तेल के दाम कम हो गए हैं. लेकिन भारत के दाम जस से तस बने हुए हैं. राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए तो डीजल 94.27 लीटर की कीमत पर बिक रहा है. जबकि कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपए तो डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है. चैन्नई में पेट्रोल के दाम 102.63 रुपए प्रति लीटर है तो डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

अपने शहर में जाने पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की कीमतें अलग-अलग होती हैं, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं.  इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

3 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

3 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

4 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

5 hours ago