यूटिलिटी

PAN Card: घर बैठे बनवाएं अपना पैन कार्ड, जानिए क्या है प्रॉसेस

PAN Card:पैन कार्ड उन दास्तावेजों में से एक है जो कि लोगों की फाइनेंशियल एक्टिविटी के टाइम काफी अहम माना जाता है. पैन कार्ड के हेल्प से इनकम टैक्स (Income Tax) दाखिल किया जा सकता है. पैन कार्ड आयकर विभाग के जरिए जारी किया जाता है. और सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है. पैन कार्ड व्यक्तियों और संस्थाओं के जरिए टैक्स चोरी को रोकने के लिए जारी किया गया है क्योंकि यह किसी विशेष व्यक्ति या संस्था के जरिए किए गए सभी वित्तीय लेनदेन को रिकॉर्ड रखता है. जो भी भारतीय नागरिक है वो पैन कार्ड (PAN Card) के लिए अप्लाई कर सकता है.

अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है तो आप यहां बताए गए प्रॉसेस को देख सकते हैं. इस प्रॉसेस के जरिए आप पैन कार्ड के लिए घर बैठे असानी से आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए आपको किसी भी दफ्तर या कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. इस प्रॉसेस की मदद से सरकार आपका पैन कार्ड बनवाकर आपके घर पर भेजेगी. तो आइए जानते हैं कैसे पैन कार्ड बनवाया जा सकता है.

पैन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें

इनकम टैक्स विभाग ने अनुमति दी है कि आप पैन कार्ड को ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं. इसके साथ ही कोई सुधार करना है तो वह भी आप आसानी से कर सकते हैं. पैन कार्ड बनवाने के लिए आपको एनएसडीएल की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना है. यदि आप पैन कार्ड के लिए आवेदन करते हैं तो आपको कुछ फीस के तौर पर देना होगा. भारतीय के लिए यह फीस 110 रुपये तय की गई है और कोई विदेशी नागरिक आवेदन करता है तो उसे 864 रुपये देना होगा, जीएसटी अलग से चार्ज किया जा सकता है. आप पेमेंट ऑनलाइन तरीके से भी कर सकते है. नेट बैंकिंग और डेबिट—क्रेडिट कार्ड के जरिए पर आप पेमेंट कर सकते है.

ये भी पढ़ें- Delhi: शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं, नए साल को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

पैन कार्ड 10 दिनों में जारी

पैन कार्ड आवेदन करने के बाद आपको एक दस्तावेज देना होगा. इसके बाद नए पेज पर आप डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकते हैं. डाक्यूमेंट अपलोड कर देने के बाद आपको अटेस्टेड डॉक्यूमेंट एनएसडीएल को भेजनी पड़ेगी. अगर आपके सभी दस्तावेज सही हैं तो आपका पैन कार्ड बनाने के लिए प्रॉसेस को पूरा कर दिया जाएगा. आपको पैन कार्ड 10 दिनों में ही मिल जाएगा. यह पैन कार्ड डाकघर के जरिए आपके घर आ जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

महाराष्ट्र में धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से इलाके के निवासियों के बीच बढ़ेगा भरोसा: CM देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से निवासियों को रीडेवलपमेंट…

7 minutes ago

राम दरबार से लेकर पैरालंपिक तक… पीएम मोदी के स्मृति चिह्नों की नीलामी में जानें क्या-क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…

9 minutes ago

पहाड़ों की रानी में ट्रैफिक का बुरा हाल! देहरादून-मसूरी मार्ग पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें

2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…

16 minutes ago

‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोषक लाल बहादुर शास्त्री, सादगी और फौलादी इरादों का अद्वितीय संगम

लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…

33 minutes ago