Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Petrol-Diesel Rate: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में उछाल, जाने आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव ?

Petrol-Diesel Today Rate: भारतीय तेल कंपनियों ने आज सुबह यानी 30 दिसंबर 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. तेल कंपनियों की ओर से जारी किए गए नए दाम के मुताबिक, अभी भी भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई फेरबदल नहीं किया गया है.

petrol-diesel_

पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव (फोटो प्रतीकात्मक)

Petrol-Diesel 30 December Rate: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज तेजी देखने को मिली है. बीते दिन गुरुवार को इसमें गिरावट देखने को मिली थी. लेकिन आज ब्रेंट क्रूड ऑयल और  डब्‍ल्‍यूटीआई (WTI) की कीमतों में इजाफा हुआ है. पिछले कुछ समय से ग्लोबल मार्केट में तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगा हुआ है. इसी बीच भारतीय तेल कंपनियों ने आज सुबह यानी 30 दिसंबर 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. तेल कंपनियों की ओर से जारी किए गए नए दाम के मुताबिक, अभी भी भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई फेरबदल नहीं किया गया है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल आया है. अब इसके दाम 84 डॉलर प्रत‍ि बैरल के करीब पहुंच गए हैं. वहीं, डब्‍ल्‍यूटीआई (WTI) क्रूड ऑयल के दाम 79 डॉलर प्रत‍ि बैरल हो गए हैं.

भारत में नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है. लेकिन भारत के दाम जस से तस बने हुए हैं. राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए तो डीजल 94.27 लीटर की कीमत पर बिक रहा है. जबकि कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपए तो डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है. चैन्नई में पेट्रोल के दाम 102.63 रुपए प्रति लीटर है तो डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. साल 2022 खत्म होने में बस दो दिन बचे हैं, लेकिन भारत में पेट्रोल डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम मई के महीने में बदले थे.

ये भी पढ़ें- Weather Update: पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड, उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी, न्यू ईयर को लेकर अलर्ट

अपने शहरों में जाने पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की कीमतें अलग-अलग होती हैं, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं.  इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक प्राइस चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. और बीपीसीएल (BPCL) ग्राहक पेट्रोल-डीजल प्राइस चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital