यूटिलिटी

Aadhaar Card Update: जल्दी अपडेट करा लें अपना आधार, इस तारीख तक है फ्री वरना भरने पड़ेंगे पैसे

Aadhaar Card Update: हमारे देश में आधार कार्ड को एक महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है. हम बिना आधार कार्ड के किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं ले पाते है, इसलिए जरूरी है कि इससे जुड़ी जो भी कमियां हों, उन्हें पूरा किया जाए. ऐसे में आधार कार्ड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, यूआईडीएआई से उन लोगों के आधार कार्ड अपडेट करने को कहा जा रहा है, जिन्होंने 10 साल पहले इसे बनवाया था. आमतौर पर आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए शुल्क लिया जाता है. UIDAI फिलहाल इसे फ्री में अपडेट करने की सुविधा दे रहा है.

इस तिथि तक मुफ्त में अपडेट करें

आधार कार्ड में लोगों के नाम, पता, फोटो, बायोमेट्रिक डेटा जैसी अहम जानकारियां होती हैं. डिजिटल इंडिया के तहत आधार कार्ड को अपडेट करने की सुविधा 14 जून तक फ्री में दी गई है. UIDAI myAadhaar पोर्टल के मुताबिक यह सर्विस फ्री है. वहीं, आधार केंद्रों पर अपडेट कराने के लिए 50 रुपये चार्ज देना होगा. यह भी स्पष्ट किया गया कि इसके तहत सिर्फ पहचान और पते के प्रमाण को ही फ्री में अपडेट किया जाएगा. अगर आप 14 जून तक अपडेट नहीं कराते हैं तो उसके बाद आपको 100 रुपये से ज्यादा चार्ज करने होंगे. आधार कार्ड पर नाम, लिंग, जन्म तिथि मुफ्त में अपडेट नहीं होगी.

ये भी पढ़ें- Air India Flight: एयर इंडिया विमान में क्रू मेंबर से फिर हुई बदसलूकी, बेकाबू यात्री ने पहले गालियां दी फिर हमला किया

आधार को फ्री में कैसे अपडेट करें?

सबसे पहले https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर क्लिक करें और अपना आधार नंबर डालें.
इसके बाद ओटीपी को वेरिफाई करें.
अपडेट का विकल्प चुनकर दस्तावेज़ को सत्यापित करें.
इसके बाद ड्रॉप लिस्ट में अपना आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ स्कैन करके अपलोड करें.
इसके बाद 14 अंकों का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (UNR) जेनरेट होगा.
इसके बाद आपके फोन नंबर पर आधार कार्ड अपडेट की जानकारी आ जाएगी.
अपडेट करने के बाद अपना अपडेटेड आधार कार्ड डाउनलोड करें.

Dimple Yadav

Recent Posts

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

4 minutes ago

गणेशोत्सव को विश्व धरोहर बनाने की बड़ी तैयारी: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया ‘bappa.org’

महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए…

19 minutes ago

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

30 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

42 minutes ago