बिजनेस

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट, कई शहरों में बदले फ्यूल के रेट्स

Petrol Diesel Rate on 4 May: कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. आज की बात करें तो गुरुवार को WTI क्रूड ऑयल और ब्रेंट क्रूड ऑयल दोनों की कीमतों में गिरावट है. WTI कच्चा तेल 0.99 फीसदी सस्ता होकर 67.92 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में आज 0.68 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है और यह 71.84 डॉलर प्रति बैरल पर है. इस गिरावट के बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है. कई शहरों में दाम बढ़े हैं तो कई जगहों पर दाम घटे भी हैं.

किन शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ

पटना – पेट्रोल 52 पैसे सस्ता होकर 107.24 रुपये प्रति लीटर, डीजल 48 पैसे सस्ता होकर 94.04 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.
रायपुर- पेट्रोल 8 पैसे महंगा होकर 102.53 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है, वहीं डीजल 7 पैसे महंगा होकर 95.51 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.
नोएडा – पेट्रोल 27 पैसे सस्ता होकर 96.65 रुपये प्रति लीटर, डीजल 26 पैसे सस्ता होकर 89.82 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.
गुरुग्राम- पेट्रोल 6 पैसे सस्ता होकर 97.04 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है, वहीं डीजल 5 पैसे सस्ता होकर 89.91 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.
लखनऊ- पेट्रोल 14 पैसे महंगा होकर 96.57 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है, वहीं डीजल 13 पैसे महंगा होकर 89.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.
जयपुर – पेट्रोल 10 पैसे सस्ता होकर 108.51 रुपये प्रति लीटर, डीजल 9 पैसे सस्ता होकर 93.75 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.

महानगरों में पेट्रोल और डीजल की नई दरें

दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई- पेट्रोल 102.73 रुपये, डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर

ये भी पढ़ें- Russia Ukraine War: संकट के बीच भारत बना यूरोप का सबसे बड़ा ईंधन सप्लायर

अपने शहर में जाने पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की सेल अलग-अलग होती है, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर बांधना होगा. वहीं एचपीसीएल (एचपीसीएल) के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें. और बीपीसीएल (बीपीसीएल) ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> नंबर पर नंबर 9223112222 लिखें.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘न घर, न बाहर, न थाना’, आखिर कहां सुरक्षित हैं महिलाएं? न्याय मांगने गई पीड़िता से पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म

झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…

34 minutes ago

निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…

59 minutes ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘मामा’ की जमानत याचिका खारिज, जानिए कौन है दीपक खत्री?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…

59 minutes ago

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

1 hour ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

1 hour ago

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

2 hours ago