होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: सरकार ने महिलाओ के हित में बड़ा काम किया है. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार करना और उपचार और दवाओं की लागत में मदद करना है प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए चलाई जाती है. योजना का उद्देश्य इन माताओं के स्वास्थ्य में सुधार करना और नकद प्रोत्साहन के माध्यम से कुपोषण के प्रभाव को कम करना है.
इस योजना के तहत इन महिलाओं के खाते में हर साल 5000 रुपये जमा किए जाते हैं. यह 5000 रुपये तीन किश्तों के माध्यम से डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजे जाते हैं. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पहली किस्त के 1000 रुपये गर्भावस्था के पंजीकरण के समय डाले जाते हैं. वहीं दूसरी किश्त छह माह के गर्भ की कम से कम एक प्रसवपूर्व जांच के बाद दी जाती है, जिसमें 2000 रुपये दिए जाते हैं. इसके बाद तीसरी किस्त के 2000 रुपये बच्चे के जन्म का पंजीकरण होने पर दिया जाता है.
यह योजना उन महिलाओं के लिए शुरू की गई थी जो दिहाड़ी पर काम कर रही हैं या जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान मजदूरी के नुकसान को कम करना है. सरकार इस योजना का लाभ उन महिलाओं को नहीं देती है जो केंद्र या राज्य सरकार के किसी उपक्रम से जुड़ी हैं.
इस योजना का लाभ केवल पहले जीवित बच्चे को ही दिया जाता है. यह 5000 रुपये गर्भवती महिला के इलाज और दवाओं के खर्च में मदद करता है. साथ ही इस आर्थिक मदद से गर्भवती महिलाओं को आराम करने का समय मिलता है.
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…
UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…
UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…
UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…
सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…