Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली की भविष्यवाणी, दिसंबर 2023 तक 80000 पहुंच सकता है सेंसेक्स

Morgan Stanley: भारत को ग्लोबल इंडेक्स में बॉन्ड की एंट्री के लिए अगले साल की शुरुआत तक इंतजार करना पड़ सकता है.

Morgan Stanley: दिग्गज विदेशी ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने भविष्यवाणी की है कि अगर भारत को ग्लोबल बॉन्ड इंडेक्स में शामिल किया जाता हो तो सेंसेक्स आने वाले दिसंबर महीने के अंत तक 80000 के स्तर को पार कर सकता है. मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि भारत को यदि ग्लोबल बॉन्ड इंडेक्स में शामिल होने से भारतीय शेयर बाजार में आने वाले एक साल में 20 अरब पूंजी आ सकती है, जो कि सेंसेक्स को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए महत्वपूर्ण होगी. भारत के ग्लोबल बॉन्ड इंडेक्स शामिल होने की इस योजना में पहले से ही काफी देर हो चुकी है.

मॉर्गन स्टेनली ने सेंसेक्स का बेस केस में 68500 तक जाने का रखा लक्ष्य

मॉर्गन स्टेनली ने माना है कि रुस – यूक्रेन जंग का वित्तीय असर 2023 में खासा कम हो जाएगा. साथ ही अमेरिका भी अर्थिक मंदी की चपेट में नहीं आएगा. फर्म ने इस लिहाज से बेस केस में सेंसेक्स का 68500 तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है. मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि इस दौरान सरकार नीति बाजार के लिए सहायक बनी रहनी चाहिए. मॉर्गन स्टेनली की इंडिया की रिधम देसाई को उम्मीद है कि आने वाले 4 सालों में GDP में प्रॉफिट का हिस्सा बढ़कर 8% पर पहुंच जाएगा, जो अभी करीब 4% है. जो इस लिहाज से शेयर बाजार में लिस्ट कंपनियों की कमाई के 20 से 25 की CAGR बढ़ने का संकेत देता है.

ये भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आया बदलाव, गोल्ड 56 हजार से नीचे, चांदी 400 रु सस्‍ती, देखें ताजा रेट

बाजार की तेजी पर पहली छमाही में लग सकता हैं ब्रेक

इसके साथ ही ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि लगातार तेजी और महंगे वैल्यूएशन के चलते साल 2023 की पहली छमाही में बाजार की तेजी पर ब्रेक लग सकता है, जिसका सीधा फायदा दूसरे इमर्जिंग मार्केट को हो सकता है.

अगले साल की शुरुआत तक करना पड़ सकता है इंतजार

भारत को ग्लोबल इंडेक्स में बॉन्ड की एंट्री के लिए अगले साल की शुरुआत तक इंतजार करना पड़ सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, जटिल नियमों के कारण इसमें देरी हुई है. वॉल स्ट्रीट ब्रोकरेज ने एक नोट में कहा कि ग्लोबल बांड इंडेक्स में भारत को शामिल करने से अगले 12 महीनों में लगभग 20 अरब डॉलर का इनफ्लो हो सकता है. इससे शेयर बाजार में काफी तेजी देखने को मिलेगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital