Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मानहानि मामले में कोर्ट ने BJP MP बांसुरी स्वराज को जारी किया नया समन, अगली सुनवाई 4 जनवरी को

पूर्व स्वास्थ मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन ने सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ यह मानहानि का मामला दर्ज कराया है. जैन ने आरोप लगाया है कि स्वराज के एक टीवी इंटरव्यू में दिए गए बयानों से उनकी छवि खराब हुई है.

Bansuri Swaraj

बांसुरी स्वाराज. (फाइल फोटो)

आपराधिक मानहानि मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) को नया समन जारी किया है. क्योंकि कि कोर्ट द्वारा पहले भेजा गया समन बांसुरी स्वराज तक नहीं पहुचा था. कोर्ट चार जनवरी को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. चार जनवरी को ही सत्येंद्र जैन और उनके दो गवाहों का बयान दर्ज किया जाएगा.

क्या है मामला

पूर्व स्वास्थ मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन ने सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ यह मानहानि का मामला दर्ज कराया है. जैन ने आरोप लगाया है कि स्वराज के एक टीवी इंटरव्यू में दिए गए बयानों से उनकी छवि खराब हुई है. जैन ने स्वराज के खिलाफ 5 अक्टूबर 2023 को एक इंटरव्यू के दौरान गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है. सत्येंद्र जैन ने कहा कि यह साक्षात्कार बड़े पैमाने पर प्रसारित हुआ और लाखों लोगों ने देखा.

पूर्व स्वास्थ मंत्री ने यह भी कहा कि स्वराज ने यह बयान उन्हें बदनाम करने और राजनीतिक लाभ हासिल करने के उद्देश्य से दिए है. जैन ने कहा है कि बांसुरी स्वराज ने झूठा दावा किया कि उनके घर से 3 करोड़ नकद, 1.8 किलोग्राम सोना और 133 सोने के सिक्के बरामद किए गए.

जैन का कहना है कि ये आरोप पूरी तरह से निराधार और राजनीतिक रूप से प्रेरित थे, जिनका मकसद उनकी छवि को खराब करना था. बता दें कि सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लंबे वक्त तक जेल में रहने के बाद जमानत पर है. जैन को 30 मई 2022 को मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. साल.2017 में सीबीआई ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी.


ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली दंगे मामले में आरोपी सलीम मलिक के खिलाफ ट्रायल कोर्ट के आदेश को रखा बरकरार


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital