Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बंगाल में वोटों की गिनती…और मुंबई में बरसे नोट! सेंसेक्स 900 अंक पार, क्या चुनाव के नतीजे लगाएंगे शेयर मार्केट की नैया पार?

चुनावी रुझानों के बीच शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 77,800 के करीब और निफ्टी रिकॉर्ड स्तर छूने को तैयार. बंगाल-असम के संकेतों और ग्लोबल राहत से निवेशकों की दौलत कुछ ही मिनटों में 5.4 लाख करोड़ बढ़ी…

Share Market Election Rally India: चुनावी नतीजों का सोमवार शेयर बाजार के लिए किसी ‘लकी मंडे’ से कम साबित नहीं हो रहा है. जैसे-जैसे 5 राज्यों, विशेषकर पश्चिम बंगाल से रुझान आने शुरू हुए, शेयर बाजार के बुल्स (Bulls) ने मोर्चा संभाल लिया. शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 900 अंकों की छलांग लगाकर 77,800 के करीब पहुंच गया, वहीं निफ्टी ने भी 24,200 के स्तर को पार कर इतिहास रचने की तैयारी कर ली है. ऐसा लग रहा है कि बाजार ने बंगाल में ‘परिवर्तन’ या ‘स्थिरता’ के संकेतों (bengal election result) को पहले ही डिस्काउंट करना शुरू कर दिया है.

चुनाव के रुझान बाजार के लिए ‘बूस्टर डोज'(election results Impact)

बाजार की इस तूफानी तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण पश्चिम बंगाल (bengal election result) और असम से आ रहे शुरुआती रुझान हैं. बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर और असम में बीजेपी की मजबूत बढ़त ने निवेशकों के सेंटीमेंट को हाई कर दिया है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर नतीजे ‘पॉलिसी कंटिन्यूटी’ (नीतिगत निरंतरता) की ओर इशारा करते हैं, तो यह तेजी आज दिनभर जारी रह सकती है.

‘ग्रीन’ हुआ पोर्टफोलियो(bengal election share Market)

आज बाजार का मूड इतना शानदार है कि ट्रेडिंग शुरू होते ही 742 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. बैंकिंग, ऑटो और फाइनेंशियल सेक्टर में जबरदस्त खरीदारी देखी जा रही है. Nifty Bank 325 अंक ऊपर है, तो Nifty Auto में 2% से ज्यादा की रैली है. टाटा मोटर्स और मारुति जैसे दिग्गजों ने बाजार की रफ्तार को और हवा दी है.

ग्लोबल फैक्टर्स ने भी दिया साथ

सिर्फ चुनाव ही नहीं, ग्लोबल फ्रंट से भी अच्छी खबरें आ रही हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ (होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों को निकालने की योजना) की घोषणा के बाद कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है. ब्रेंट क्रूड 108 डॉलर के स्तर पर आ गया है, जिससे भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए महंगाई का डर कम हुआ है. इसी राहत ने सेंसेक्स को 900 अंकों की उड़ान भरने में मदद की.

यह भी पढ़ें: सफलता के लिए पीएम मोदी ने दिया संस्कृत का ‘महामंत्र’, बताया- कौशल और परिश्रम से कैसे हर लक्ष्य होगा आसान

निवेशकों ने कूटी चांदी

बाजार में इस उछाल से महज कुछ ही मिनटों में निवेशकों की संपत्ति में 5.4 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हो गया है. 69 शेयर अपने 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं. हालांकि, कोटक महिंद्रा बैंक जैसे कुछ शेयर दबाव में हैं, लेकिन ओवरऑल मार्केट ‘इलेक्शन फीवर’ में डूबा हुआ है और तेजी की नई इबारत लिख रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital