भारत और अमेरिका के बीच संभावित ट्रेड डील की खबर सामने आई है. जिसके बाद भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी देखने मिली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री नेत्नयाहू से मुलाकात में संकेत दिया है कि भारत के साथ जल्द ही व्यापार समझौता हो सकता है. जिसके बाद निवेशकों में सकारात्मक भावना देखने को मिली है.
कई सर्विस सेक्टर में खरिदारी
सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स 91 अंक बढ़कर 83,534 पर और निफ्टी 22 अंक चढ़कर 25,483 पर कारोबार कर रहा था. IT, PSU बैंक और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में खरीदारी देखी गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका द्वारा 14 देशों पर टैरिफ लगाने और भारत को इससे बाहर रखने से यह संकेत मिलता है कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता जल्द हो सकता है.
विशषज्ञों का क्या कहना है ?
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा कि बाजार पहले से ही इस संभावना को आंशिक रूप से शामिल कर चुका है, लेकिन फार्मा जैसे सेक्टर पर टैरिफ की डिटेल्स पर बाजार की प्रतिक्रिया निर्भर करेगी.
तकनीकी विशेषज्ञ मंदार भोजने की माने तो अगर निफ्टी 25,500 के ऊपर टिकता है तो यह 25,750 तक जा सकता है. नीचे की ओर 25,222 और 25,120 पर समर्थन स्तर हैं, जो लॉन्ग पोजिशन के लिए अच्छे एंट्री पॉइंट हो सकते हैं.
कितने पर हो रहा था कारोबार ?
निफ्टी बैंक 203 अंक चढ़कर 57,152 पर, मिडकैप 100 इंडेक्स 91 अंक बढ़कर 59,606 पर और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 85 अंक चढ़कर 19,035 पर कारोबार कर रहा था
कौन रहा टॉप गेनर्स ?
सेंसेक्स में कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी और एशियन पेंट्स टॉप गेनर्स रहे, जबकि टाइटन, एचसीएल टेक और सन फार्मा टॉप लूजर्स में शामिल थे.
एफआईआई (FFI) ने 321 करोड़ और डीआईआई (DII) ने 1,853 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे. एशियाई बाजारों में भी तेजी रही जबकि अमेरिकी बाजारों में गिरावट दर्ज की गई है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
