Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Investment: कनाडा की कंपनियों को भारत में निवेश के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया आमंत्रित, कहा- देश में बेहतर कारोबारी माहौल

Canada: पीयूष गोयल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री को एक ऐसे नेता के रूप में मान्यता दी गई है, जो दुनिया की चुनौतियों का सामना करने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं.

Piyush-goyal

पीयूष गोयल

Canada: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कनाडा में भारतीय और कनाडाई सीईओ की गोलमेज बैठक के दौरान कनाडा के व्यापारियों को भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास की यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. पीयूष गोयल ने कनाडा की दो दिवसीय यात्रा के दौरान 9 मई को टोरंटो में गोलमेज सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने भारत में बन रहे बेहतर कारोबारी माहौल और मजबूत नेतृत्व की चर्चा की.

भारत में बेहतर कारोबारी माहौल

पीयूष गोयल ने कनाडा में अपने संबोधन में कहा कि भारत एक स्थिर कारोबारी माहौल प्रदान करता है. गोलमेज सम्मेलन में पीयूष गोयल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री को एक ऐसे नेता के रूप में मान्यता दी गई है जो दुनिया की चुनौतियों का सामना करने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं और G20 अध्यक्षता उनकी क्षमता को बताती है.

सुंदर पिचाई और ‘मेक-इन-इंडिया‘

इस सम्मेलन में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय सेमीकंडक्टर मिशन ने क्षमता निर्माण अनुसंधान और विकास एवं उद्योग की भागीदारी के लिए पर्ड्यू विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए. वहीं अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से भी मुलाकात की और इंडिया स्टैक और ‘मेक-इन-इंडिया’ कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की.

इसे भी पढ़ें: Amazon, Flipkart, Meesho समेत 5 ई कॉमर्स कंपनियों पर CCPA ने चलाया चाबुक, सीट बेल्ट अलार्म स्टॉपर की बिक्री पर रोक

कनाडा में भारतीय कंपनियों का अरबों का निवेश

कनाडा में भारतीय कंपनियों ने विभिन्न क्षेत्रों में अरबों का निवेश किया है. सीआईआई की एक रिपोर्ट के मुताबित, कनाडा में भारतीय कंपनियों ने 6.6 अरब सीएडी से अधिक का निवेश किया है. इस निवेश के फलस्वरुप कनाडा में हजारों की संख्या में रोजगार सृजित हुए हैं. वहीं एक अहम फैसला लेते हुए भारत के कुशल कामगारों और छात्रों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए भारत-कनाडा के उद्योग मंत्रियों ने बातचीत में तेजी लाने पर अपनी सहमति जताई है.

भारत-कनाडा मंत्रिस्तरीय संवाद के बाद भारत के केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और कनाडा की आर्थिक विकास मंत्री मैरी एन्ग ने एक साझा घोषणा पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी कि दोनों देश द्विपक्षीय आर्थिक रिश्तों की मजबूती को काफी अहम मानते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital