Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UPI पर RuPay क्रेडिट कार्ड के ट्रांजैक्शन में FY25 में दोगुनी वृद्धि, वित्तीय वर्ष के पहले सात महीनों में 63,825 करोड़ रुपये का कारोबार

RuPay भारत का अपना पेमेंट नेटवर्क सिस्टम है. इसे 2012 में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा लॉन्च किया गया था. RuPay क्रेडिट कार्ड की शुरुआत जून 2017 में हुई.

प्रतीकात्मक चित्र- AI जनरेटेड

वित्तीय वर्ष 2025 (FY25) के पहले सात महीनों में UPI के जरिए RuPay क्रेडिट कार्ड से होने वाले ट्रांजैक्शन की संख्या दोगुनी हो गई. वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में 750 मिलियन से अधिक ट्रांजैक्शन दर्ज हुए, जिनकी कुल वैल्यू 63,825.8 करोड़ रुपये रही.

क्या है RuPay

RuPay भारत का अपना पेमेंट नेटवर्क सिस्टम है. इसे 2012 में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा लॉन्च किया गया था. RuPay क्रेडिट कार्ड की शुरुआत जून 2017 में हुई.

पिछले वित्तीय वर्ष (FY24) में UPI के जरिए RuPay क्रेडिट कार्ड से 362.8 मिलियन ट्रांजैक्शन हुए थे. इनका कुल मूल्य 33,439.24 करोड़ रुपये था. FY25 के पहले सात महीनों में यह वैल्यू लगभग दोगुनी (63,825.8 करोड़) हो चुकी है. इस साल के अंत तक यह आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है.

FY23 की दूसरी छमाही में RuPay क्रेडिट कार्ड-लिंक्ड UPI से 0.86 मिलियन ट्रांजैक्शन हुए. इनकी कुल वैल्यू 134.67 करोड़ रुपये थी.

UPI से लिंक RuPay क्रेडिट कार्ड

सितंबर 2022 में NPCI ने RuPay क्रेडिट कार्ड को UPI से लिंक करने का कार्यक्रम शुरू किया. इससे यूजर्स अपने RuPay क्रेडिट कार्ड को UPI ऐप्स से जोड़कर आसानी से मर्चेंट पेमेंट कर सकते हैं.

वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में बताया कि टियर-II और छोटे शहरों में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की गई हैं. इनमें से एक पहल RuPay क्रेडिट कार्ड को UPI से जोड़ना है. यह UPI पेमेंट करने वाले यूजर्स को क्रेडिट सुविधा का अतिरिक्त विकल्प देता है.

2,000 रुपये तक के ट्रांजैक्शन पर छोटे व्यापारियों से कोई अतिरिक्त शुल्क (MDR) नहीं लिया जाता.

2024 में UPI ने कुल 155.44 बिलियन ट्रांजैक्शन दर्ज किए. RuPay क्रेडिट कार्ड के साथ UPI का यह समावेश भारत में डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम साबित हो रहा है.


ये भी पढ़ें- PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के तहत 1.45 करोड़ रजिस्ट्रेशन, 6.34 लाख सोलर इंस्टॉलेशन पूरे


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital