Bharat Express DD Free Dish

चंडीगढ़ में सजेगा WISE 4.0 का भव्य मंच! ग्रामीण महिला उद्यमियों को AI और टेक्नोलॉजी से जोड़ने का महाकुंभ

चंडीगढ़ में 25 और 26 सितंबर को WISE 4.0 का आयोजन होगा, जिसमें महिला उद्यमिता, AI, MSME और ग्रामीण इनोवेशन पर चर्चा होगी.

Chandigarh

चंडीगढ़ में जुटेंगी देश-दुनिया की महिला उद्यमी

WISE 4.0 Chandigarh 2026: देश-विदेश की महिला उद्यमियों, ग्रामीण इनोवेटर्स और एमएसएमई (MSMEs) सेक्टर को एक नया पंख देने के लिए चंडीगढ़ में ‘WISE 4.0’ (विमेंस इंटरनेशनल समिट ऑन एंटरप्रेन्योरशिप 2026) का आयोजन होने जा रहा है. ‘कॉन्फेडेरेशन ऑफ विमेंस एंटरप्रेन्योर्स’ (COWE) के दिल्ली चैप्टर द्वारा 25 और 26 सितंबर 2026 को चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित होटल माउंट व्यू (सेक्टर 10) में यह भव्य दो दिवसीय शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के ग्रामीण और छोटे शहरों की महिला उद्यमियों को ग्लोबल मार्केट और आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर मंथन होगा.

क्या है WISE 4.0 की मुख्य थीम?(WISE 4.0 Chandigarh 2026)

इस बार WISE 4.0 की थीम ‘Rooted in Rural, Powered by Technology: Building Sustainable Futures for Women-Led MSMEs'(ग्रामीण जड़ों से मजबूती, तकनीक से शक्ति: महिला-संचालित MSMEs का टिकाऊ भविष्य) रखी गई है. इसका मुख्य उद्देश्य टियर-2, टियर-3 और ग्रामीण क्षेत्रों से उभरने वाली महिला उद्यमियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), टिकाऊ व्यापार प्रथाओं और नए बाजारों से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाना है. सम्मेलन में क्लाइमेट रेजिलिएंस, सर्कुलर इकोनॉमी, एथिकल बिजनेस और विमेन-एलेड इनोवेशन जैसे प्रमुख विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी.

स्मृति ईरानी होंगी ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती स्मृति ज़ुबिन ईरानी ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के रूप में शिरकत करेंगी. उनके अलावा कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा और राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा शामिल होंगी. इसके साथ ही ब्रिटेन की डॉ. कामेल के. होथी (OBE) और श्रीलंका की लोनाली रोड्रिगो जैसी अंतरराष्ट्रीय हस्तियां भी अपने विचार साझा करेंगी.

‘विकास की अगली क्रांति महिलाओं के हाथ’

कार्यक्रम के बारे में बताते हुए COWE दिल्ली चैप्टर की प्रेसिडेंट रेणु शर्मा ने कहा कि WISE 4.0 सिर्फ एक समिट नहीं, बल्कि एक बदलाव का आह्वान (Call to Action) है. भारत के विकास का अगला चरण तभी समावेशी हो सकता है जब इसकी कमान महिलाओं के हाथ में हो.

उन्होंने ये भी बताया कि ग्रामीण और उभरते भारत की महिला उद्यमियों की आवाज को देश की मुख्य आर्थिक चर्चा के केंद्र में लाना चाहते हैं. हमारी जड़ें हमारी ताकत हैं और तकनीक हमारा जरिया, जब एक महिला उद्यमी आगे बढ़ती है तो पूरा समाज प्रगति करता है.

हैदराबाद से दिल्ली तक: 22 सालों का शानदार सफर

वर्ष 2004 में हैदराबाद से शुरू हुआ ‘COWE’ आज देश भर में महिला सशक्तिकरण का पर्याय बन चुका है. वर्तमान में इसके देश भर में 12 चैप्टर्स और 2,000 से अधिक सदस्य हैं. COWE दिल्ली चैप्टर द्वारा आयोजित(WISE 4.0 Chandigarh 2026) किया जा रहा यह WISE 4.0 सम्मेलन हैदराबाद हेड ऑफिस और देश भर के सभी 12 चैप्टर्स के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है. कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला उद्यमियों को ‘WISE 4.0 अवार्ड्स’ से सम्मानित भी किया जाएगा.

देखें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

WISE 4.0 का पहला दिन: 25 सितंबर 2026

समय कार्यक्रम विवरण
10:00 AM – 11:00 AM सत्र 1: जलवायु लचीलापन एवं पर्यावरण संरक्षण मॉडरेटर: सुश्री मीना कविया
पैनल चर्चा: डॉ. सुंदीप द्रोनावत, श्री अभिषेक चौहान, सुश्री संचिता मिश्रा
11:00 AM – 11:30 AM चाय एवं नेटवर्किंग —
11:30 AM – 01:30 PM औपचारिक उद्घाटन समारोह अतिथियों का आगमन एवं स्वागत;
दीप प्रज्वलन;
स्वागत भाषण – रेनू शर्मा, प्रेसिडेंट, दिल्ली चैप्टर;
COWE का परिचय – उमा घुरखा;
सम्मेलन एवं थीम का परिचय – ज्योत्सना चेरुवु;
WISE 4.0 एवं इसके उद्देश्यों का परिचय – नीरजा रेड्डी;
COWE ग्रामीण एवं स्थिरता विजन की प्रस्तुति;
मुख्य वक्ता का संबोधन;
विशेष अतिथि का संबोधन;
मुख्य अतिथि का संबोधन;
अतिथियों का सम्मान;
सामूहिक फोटो;
धन्यवाद ज्ञापन – आरुषि कथूरिया
01:30 PM – 02:30 PM दोपहर का भोजन —
02:30 PM – 03:30 PM सत्र 2: ग्रामीण उद्यमिता एवं जमीनी नेतृत्व मॉडरेटर: सुश्री निधि तोशनिवाल
पैनल चर्चा: सुश्री नितिका मिश्रा खुराना, सुश्री राजेश्वरी नरेंद्रन, सुश्री रजनी हसीजा
03:30 PM – 04:00 PM चाय एवं नेटवर्किंग —
04:00 PM – 05:00 PM सत्र 3: सर्कुलर इकोनॉमी एवं नैतिक कारोबार मॉडरेटर: सुश्री श्रुति दुआ
पैनल चर्चा: डॉ. कमेल के. होथी OBE, सुश्री लोनाली रोड्रिगो, सुश्री नीलम सारंग

WISE 4.0 का दूसरा दिन: 26 सितंबर 2026

समय कार्यक्रम विवरण
10:00 AM – 11:00 AM सत्र 4: महिलाएं, AI और सतत कल्याण का भविष्य मॉडरेटर: सुश्री आरुषि कथूरिया
पैनल चर्चा: श्री अमित ग्रोवर, डॉ. सुंदीप द्रोनावत, सुश्री संजाना जॉन
11:00 AM – 11:30 AM चाय एवं नेटवर्किंग —
11:30 AM – 12:30 PM सत्र 5: सतत उद्यमिता एवं जिम्मेदार कारोबार मॉडरेटर: सुश्री मीतू पुरी
पैनल चर्चा: डॉ. आशा भाटिया, डॉ. शैलजा छाबड़ा, डॉ. तजिंदर कौर,
सुश्री मधु त्यागी, सुश्री रेनू शर्मा, सुश्री कल्पना राव, सुश्री प्रीति अग्रवाल
12:30 PM – 01:30 PM समापन समारोह एवं MOU हस्ताक्षर स्वागत भाषण – रेनू शर्मा, प्रेसिडेंट, दिल्ली चैप्टर
COWE का परिचय – उमा घुरखा
सम्मेलन एवं थीम का परिचय – ज्योत्सना चेरुवु
धन्यवाद ज्ञापन – मीरू पुरी
MOU हस्ताक्षर
01:30 PM – 02:30 PM दोपहर का भोजन एवं समापन —

स्थान: होटल माउंट व्यू, सेक्टर-10, चंडीगढ़

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read