Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Zomato ने अपने 600 कर्मचारियों को निकाला, मुनाफे में आई 57% की गिरावट, शेयर भी 8.46% गिरे

Zomato द्वारा अपने 600 कर्मचारियों को निकाले जाने की खबर है, पता चला है कि वहां AI प्लेटफॉर्म नगेट के जरिए 80% क्वेरीज सुलझ रही हैं. मुनाफे में 57% गिरावट आई है, शेयरों में भी 8.46% की गिरावट हुई है.

Zomato name change
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Employee Layoff in Zomato: फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato ने लगभग 600 कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव्स को नौकरी से निकाल दिया है. ये कर्मचारी पिछले साल Zomato एसोसिएट एक्सेलेरेटर प्रोग्राम (ZAAP) के तहत भर्ती किए गए थे. कंपनी ने यह निर्णय अपने नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्लेटफॉर्म ‘नगेट’ के लॉन्च के बाद लिया है. नगेट के माध्यम से कंपनी अब हर महीने 1.5 करोड़ कस्टमर क्वेरीज को संभाल रही है.

Zomato के को-फाउंडर दीपिंदर गोयल ने नगेट के लॉन्च के समय कहा था कि यह प्लेटफॉर्म कस्टमर सपोर्ट को आसान और किफायती बनाएगा, जिसमें कोडिंग या डेवलपर टीम की जरूरत नहीं होगी, बस ऑटोमेशन के जरिए काम चलेगा.

नगेट के जरिए Zomato ब्लिंकिट और हाइपरप्योर जैसी कंपनियों के कस्टमर सपोर्ट को भी मैनेज कर रहा है. इस AI प्लेटफॉर्म के चलते 80% क्वेरीज को AI के माध्यम से हल किया जा रहा है, जिससे कस्टमर प्रॉब्लम सॉल्विंग का समय 20% कम हो गया है और कंप्लायंस में भी 20% सुधार हुआ है.

पिछले एक महीने में Zomato के शेयर में 8.46% की गिरावट आई है, हालांकि सालाना आधार पर इसमें 10.22% की वृद्धि हुई है. कंपनी के वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 59 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ, जो पिछले साल की तुलना में 57% कम है.

इसी तिमाही में Zomato का ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 64% बढ़कर 5,405 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital