Bharat Express DD Free Dish

साजिश, हत्या और सबूत मिटाने की कोशिश ,फूफा बना हत्यारा, युवक का कत्ल कर शव को किया आग के हवाले, 15 महीने बाद हुआ खुलासा

Agra Murder News: आगरा पुलिस ने 18 फरवरी 2024 के ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर दिया है. आरोपी फूफा ने भतीजे की गला घोंटकर हत्या की और शव को ड्रम में भरकर जला दिया. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि सहअभियुक्त अभी फरार है.

Agra Murder News

Agra Murder News: आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र में 18 फरवरी 2024 को युवक राकेश अचानक लापता हो गया था. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. दो दिन बाद पुलिस को खारी नदी के पास अधजला शव मिला. शव की हालत ऐसी थी कि पहचान करना मुश्किल हो गया. बाद में डीएनए टेस्ट से पुष्टि हुई कि शव राकेश का ही है.

हत्या के पीछे ब्लैकमेलिंग

पुलिस जांच में सामने आया कि राकेश का संपर्क उसके रिश्ते के फूफा देवीराम की नाबालिग बेटी से था. आरोप है कि राकेश ने युवती की नहाते समय तस्वीरें खींच लीं और फिर उसी आधार पर उसे ब्लैकमेल करने लगा. यह बात पिता देवीराम को पता चली तो उसने राकेश को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया.

मिठाई की दुकान पर बुलाकर हत्या

घटना वाले दिन देवीराम ने राकेश को अपनी मिठाई की दुकान बुलाया. दुकान पर पहुंचते ही उसने पीछे से मफलर और तार डालकर राकेश का गला घोंट दिया. इसके बाद उसने अपने भतीजे नित्य किशोर को बुलाया और शव को ड्रम में भर दिया. दोनों ने लोडर से ड्रम को खारी नदी के सुनसान इलाके में ले जाकर पेट्रोल डालकर जला दिया.

ये भी पढ़ें: “सब जानबूझकर किया गया…,” BMW हादसे में जान गंवाने वाले नवजोत सिंह के पिता का बड़ा आरोप

सबूत मिटाने की कोशिश

हत्या के बाद आरोपी ने राकेश का मोबाइल, तार और मफलर नदी में फेंक दिए। बाइक को हाईवे किनारे छोड़ दिया. दुकान बंद करके आरोपी दिल्ली भाग गया और वहां नौकरी करने लगा.

पुलिस की जांच और गिरफ्तारी

शव की पहचान मुश्किल होने पर पुलिस ने डीएनए जांच कराई. नतीजों ने राजफाश कर दिया. इसके बाद मलपुरा थाने की पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुट गई. 15 सितंबर 2025 को पुलिस ने आरोपी देवीराम को जगदीशपुर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया.

फरार है दूसरा आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवीराम पुत्र शंकर सिंह, निवासी कबूलपुर, थाना मलपुरा, आगरा के रूप में हुई है. उसका भतीजा और सहअभियुक्त नित्य किशोर अभी फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read