Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली में 79 एटीएम कार्डों के साथ धरा गया बड़ा शातिर बदमाश, भोले-भाले लोगों के कार्ड की क्लोनिंग कर बैंक से उड़ाता था मेहनत की कमाई

ATM Fraud: पुलिस टीम ने एक संदिग्ध पर ध्यान केंद्रित किया. 16.06.2025 को, टीम को संदिग्ध आरोपी के बारे में एक गुप्त सूचना मिली जिसके बाद आरोपी अरमान खान को उसके ठिकाने से दबोच लिया गया आरोपी की पहचान अरमान खान निवासी सुल्तानपुरी, दिल्ली के रूप में हुई.

ATM FRAUD

मुकेश राणा, दिल्ली


दिल्ली के अमन विहार थाना पुलिस ने एक एटीएम ठग को गिरफ्तार किया है जो भोले भाले लोगों को एटीएम से पैसा निकालने के दौरान मददगार बनकर उनके कार्ड की क्लोनिंग कर उनके बैंक की रकम साफ कर उन्हें कंगाल बना देता.

ATM Fraud केस सुलझाने के लिए बनी पुलिस टीम

रोहिणी जिले के डीसीपी राजीव रंजन के मुताबिक आरोपी की पहचान सुल्तान पूरी दिल्ली निवासी अरमान खान के रूप में हुई है.

अमन विहार थाने में ठगी की एक एफआईआर दर्ज कि गई थी मामले को सुलझाने ओर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एसीपी अजय वेदवाल के निर्देश पर SHO रवींद्र जोशी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक परविंदर हवलदार प्रदीप, नरेंद्र, संदीप नारा की टीम गठित की गई.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई आरोपी की गिरफ्तारी

जांच के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय मुखबिरों को शामिल किया और आसपास के एटीएम सीसीटीवी फुटेज का भी विश्लेषण किया.

इनपुट और तकनीकी निगरानी के आधार पर, पुलिस टीम ने एक संदिग्ध पर ध्यान केंद्रित किया. 16.06.2025 को, टीम को संदिग्ध आरोपी के बारे में एक गुप्त सूचना मिली जिसके बाद आरोपी अरमान खान को उसके ठिकाने से दबोच

लिया गया. आरोपी की पहचान अरमान खान निवासी सुल्तानपुरी, दिल्ली, उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई.

ATM FRAUD-DELHI1

ATM फ्रॉड में माहिर निकला आरोपी अरमान खान

आरोपी के कब्जे से कई बैंकों के 79 एटीएम कार्ड भी बरामद हुए लगातार पूछताछ करने पर, उसने मामले में अपनी संलिप्तता का खुलासा किया.

आरोपी ने आगे खुलासा किया कि वह एटीएम बूथों को निशाना बनाता था, जहाँ कम पढ़े लिखे लोग पैसा निकालने आते थे एटीएम से पैसे निकालने में मदद करने के बहाने से.

मदद के दौरान, वह उनके एटीएम कार्ड की क्लोनिंग करता था या उन्हें बदल देता था आरोपी अरमान पहले भी कई अपराधिक वारदातों में शामिल है फिलहाल पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर कई ओर वारदाते सुलझाने के लिए प्रयासरत है.

ये भी पढ़ें- बैंक धोखाधड़ी मामले में तीन दोषियों को 3 साल की सजा, पटना CBI कोर्ट का बड़ा फैसला

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital