Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कंस मामा निकला हत्यारा! भांजे को बोटी-बोटी काटकर तालाब में फेंका, वजह जानकर कांप जाएगी रूह

Bhagalpur Murder Case: भागलपुर में एक मामा ने अपने ही सगे भांजे की ना सिर्फ हत्या कर दी, बल्कि उसे बोटी-बोटी काटकर पोखर में फेंक दिया. इस संबंध में पुलिस ने आरोपी मामा सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

Bhagalpur Murder Case

रिपोर्ट – अंजनी कुमार कश्यप



Bhagalpur Murder Case: बिहार के भागलपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामेन आई है. रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस खबर को जो भी सुन रहा उसकी रूह कांप जा रही है. दरअसल यहां एक मामा ने अपने ही सगे भांजे की ना सिर्फ हत्या कर दी, बल्कि उसे बोटी-बोटी काटकर पोखर में फेंक दिया. इस संबंध में पुलिस ने आरोपी मामा सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इस वारदात के पीछे की वजह प्रेमिका और साइबर फ्रॉड बताई जा रही है.

Bhagalpur Murder Case
आरोपियों की तस्वीर

दरअसल यह पूरा मामला भागलपुर के नाथनगर इलाके का है. जहां संतोष दास नाम के एक व्यक्ति का किसी महिला से अवैध संबंध चल रहा था. इस करतूत की जानकारी उसके भांजे अभिषेक को लग गई. जब इसकी जानकारी संतोष दास को हुई तो वह गुस्से से आग-बबूला हो गया. उसने अपने भांजे को रास्ते से हटाने का मन बना लिया.

बोटी-बोटी काट डाला

मामा ने अपने 3 दोस्तों को इसका जिम्मा सौंपा. आरोपियों ने पहले मृतक अभिषेक के पैर में गोली मारी फिर उसे एक जगह ले जाकर बोटी-बोटी काटकर पोखरी में फेंक दिया. जब मास्टरमाइंड मामा को यह बात पता चल गई कि अभिषेक की हत्या कर दी गई है, तो वह खुद थाने पहुंचा और भांजे के लापता होने की झूठी शिकायत दर्ज करा दी.

जानकारी के मुताबिक वह पुलिस को लगातार गुमराह करता रहा. यहां तक कि वह घटनास्थल पर पहुंचकर हंसता भी नजर आया था..

पुलिस ने 3 दिनों में किया खुलासा

पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड का सिर्फ 3 दिनों में खुलासा कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जिनमें संतोष दास जो मास्टरमाइंड है और मृतक का मामा लगता है. राधे मंडल, ऋतिक कुमार और आयुष कुमार हैं. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस शाहपुर गंगा किनारे से अभिषेक का कटा हुआ सिर और पैर बरामद कर लिया, लेकिन उसके बाकी बॉडी पार्ट्स नहीं मिले. पुलिस ने अगले दिन सघन खोजबीन कर शरीर के बाकी हिस्से को भी खोज लिया.

क्यों हुई हत्या?

पुलिस के मुताबिक मामा संतोष दास का किसी महिला के साथ अवैध संबंध था. कुछ दिनों के बाद महिला मृतक अभिषेक के साथ भी संपर्क में आ गई. जिसके बाद अभिषेक अपने मामा संतोष दास को ब्लैकमेल करने लगा कि यह बात वो मामी को बता देगा. इसके अलावा संतोष दास और अभिषेक साइबर ठगी का बिजनेस चलाते थे. जिसके लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था. इसी दोनों विवादों के चलते संतोष दास ने अभिषेक को मारने का प्लान बनाया और तीन लोगों को इसकी सुपारी दी. इन तीनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस के मुताबिक संतोष दास पहले भी साइबर फ्रॉड के मामले में दिल्ली पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है. दिल्ली में उसे तिहाड़ जेल में रखा गया था. इस पूरे घटनाक्रम ने इलाके में डर का माहौल पैदा कर दिया है. लोगों ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है. फिलहाल पुलिस चार्जशीट तैयार करने में लगी हुई है. पुलिस का दावा है कि आरोपियों को कानून के मुताबिक सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital