युवक पर दिनदहाड़े हुआ हमला
Bhinmal attack viral video: जालोर जिले के भीनमाल शहर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है, भीनमाल शहर में दिनदहाड़े एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया. बदमाशों ने युवक को लोहे के सरियों से मारा और फिर मन नहीं भरा तो स्कॉर्पियो चढ़ाने का भी प्रयास किया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दिनदहाड़े इस भयावह घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, हालांकि घटना का वीडियो भी है तो पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों को ढूंढ रही है.
युवक पर दिनदहाड़े किया हमला
घटना भीनमाल शहर के महावीर चौराहे के पास की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार गाड़ी में सवार होकर आए हमलावरों ने कृष्ण कुमार पुत्र जवाराम देवासी निवासी करड़ा रोड, भीनमाल पर अचानक हमला बोल दिया. हमलावरों ने युवक पर लोहे के सरियों से ताबड़तोड़ वार किए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने घायल युवक पर स्कॉर्पियो चढ़ाने का भी प्रयास किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. हमले में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया.
यह भी पढ़ें: सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ चोर,रजौली मॉल से सेवानिवृत्त आर्मी ऑफिसर का बैग चोरी; पुलिस जांच में जुटी
घायल युवक का अस्पताल में चल रहा इलाज
घायल युवक की पहचान कृष्ण कुमार पुत्र ज़वाराम देवासी निवासी करड़ा रोड के रूप में हुई है. फिलहाल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. मामला पुरानी घरेलू रजिंश का है या फिर किसी ने मारने की सुपारी दी थी, पुलिस गहनता से पूरे मामले की जांच कर रही है.
- भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





