Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली पुलिस की मुठभेड़ में ₹1 लाख का इनामी नेपाली बदमाश भीम जोरा ढेर

Bhim Jora Encounter Delhi: दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस के संयुक्त अभियान में एक कुख्यात अपराधी भीम महाबहादुर जोरा मारा गया है. यह एनकाउंटर सोमवार-मंगलवार की देर रात नेहरू प्लेस के पास हुआ. भीम जोरा पर पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम रखा था.

Bhim Jora Encounter Delhi

Bhim Jora Encounter Delhi: दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस के संयुक्त अभियान में एक कुख्यात अपराधी भीम महाबहादुर जोरा मारा गया है. यह मुठभेड़ देर रात दिल्ली के नेहरू प्लेस के पास हुआ. भीम जोरा पर पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम रखा था. वह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था.

सोमवार-मंगलवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली की एक कुख्यात अपराधी दिल्ली के नेहरू प्लेस के पास मौजूद है. जिसके बाद गुरुग्राम क्राइम ब्रांच सेक्टर 43 और दिल्ली पुलिस स्पेशल स्टाफ ने मिलकर ऑपरेशन चलाया. गुरुग्राम और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम का आस्था कुंज पार्क, नेहरू प्लेस के पास भीम और उसके साथी के साथ मुठभेड़ हो गया. भागने की कोशिश में भीम जोरा पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया.

पुलिस को देख भीम ने खोल दी फायरिंग

वहीं पुलिस भी जवाबी कार्रवाई करते हुए भीम पर फायरिंग खोल दी. पुलिस की गोली लगने से भीम बुरी तरह घायल हो गया. जिसे तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई.

अंतरदेशीय गिरोह का सरगना था भीम जोरा

भीम जोरा एक अंतरदेशीय नेपाली चोरी और डकैती गिरोह का सरगना था. उसपर पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. वह 2024 में दिल्ली के जंगपुरा में हुई हत्या और गुरुग्राम में हाल ही में हुई बड़ी चोरी सहित कई मामलों में वांछित था. पुलिस को अपराध के कई अन्य मामलों में भी भीम की तलाश थी.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी स्टेट-ऑफ-द-आर्ट नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे

भीम का एक साथी भागने में रहा कामयाब

आस्था कुंज पार्क के पास हुए इस मुठभेड़ के दौरान जहां भीम महाबहादुर जोरा मारा गया. वहीं उसका एक साथी मौके से भागने में सफल रहा. जिसको लेकर दिल्ली पुलिस अभी तलाशी अभियान चला रही है.

बता दें कि, दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते अपराधों को लेकर दिल्ली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. दिल्ली पुलिस लगातार नामी अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर उनके नेक्सस को तोड़ने का प्रयास कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital