Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हवस, झांसा और फिर मुकरा! ग्वालियर में नाबालिग किशोरी के साथ मकान मालिक के बेटे ने की हैवानियत

Gwalior Rape Case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक नाबालिग किशोरी के साथ उसके मकान मालिक के बेटे ने ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया. आरोपी पीड़िता का एक साल से शारीरिक शोषण कर रहा था.

Gwalior Rape Case

रिपोर्ट- मनोज चौबे (ग्वालियर)


Gwalior Rape Case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक नाबालिग किशोरी के साथ उसके मकान मालिक के बेटे ने ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया. जब पीड़िता के द्वारा इसका विरोध किया गया तो आरोपी ने उससे शादी का झांसा दिया और उसका एक साल तक शारीरिक शोषण करता रहा. जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी अपनी बात से मुकर गया. जिसके बाद पीड़िता ने पूरी बात अपने माता-पिता को बता दी.

बेटी के साथ हुए इस अपराध की बात सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. परिजन बेटी के साथ थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ रेप सहित अन्य मामलों में केस दर्ज करा दिया. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

महाराजपुर थाना क्षेत्र का मामला

दरअसल यह पूरा मामला महाराजपुरा थाना क्षेत्र की है. जहां भिंड निवासी नाबालिग किशोरी अपने माता-पिता के साथ ग्वालियर आई थी. जहां वे शताब्दीपुरम एच-ब्लॉक में रहने वाले रमन सिंह भदौरिया के मकान में किराये का कमरा लेकर रहने लगे. जब कविता के माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे, तभी मकान मालिक का बेटा विवेक भदौरिया रात के समय उसके कमरे में घुस आया और जबरदस्ती उसके साथ गलत काम किया.

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

पीड़िता के मुताबिक विरोध करने पर आरोपी ने जल्द ही शादी करने का वादा कर उसे चुप करा दिया. घटना के बाद पीड़िता किराये का मकान छोड़कर दूसरी जगह रहना शुरू कर दिया, लेकिन आरोपी उसे डरा-धमकाकर उसके साथ गलत काम करता रहा.

ये भी पढ़ें- बंगाल में क्यों नहीं रुक रही घुसपैठ? अमित शाह ने ममता बनर्जी सरकार को ठहराया जिम्मेदार, जानें पूरा मामला

जब पीड़िता ने उसपर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी विवेक भदौरिया ने शादी से साफ इनकार कर दिया. जिसके बाद पीड़िता ने अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने की घटना की पुष्टि

इस संबंध में एडिशनल एसपी जयराज कुबेर ने बताया कि महाराजपुरा में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता के साथ आरोपी ने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाया और बाद में लापता हो गया. लड़का अभी गायब है. लड़की के द्वारा उसके खिलाफ रिपोर्ट लिखवाया गया है. पुलिस के द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital