Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

एनकाउंटर के बाद दिल्ली पुलिस ने कापिल सांगवान गैंग के दो शार्प शूटरों को दबोचा, बावाना मर्डर केस सुलझा

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एनकाउंटर में दो शार्प शूटर घायल हुए और मौके से दो देसी पिस्तौल बरामद की गईं.

Delhi Police

Delhi Police की उत्तरी रेंज-I की Crime Branch टीम ने संगठित गिरोह अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कापिल सांगवान @ नंदू और वेंकटेश गर्ग गैंग के दो शार्प शूटरों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है.

यह मुठभेड़ रोहिणी सेक्टर-34 के पास मुंडका नहर के नजदीक हुई. गिरफ्तार आरोपियों में सोमबीर @ चिनू और विजय शामिल हैं.

सोमबीर, हरियाणा के हिसार स्थित खेड़ी जलीब गांव का रहने वाला है और उसने बावाना थाना क्षेत्र में दीपक नामक युवक की निर्मम हत्या की थी, जिसमें दीपक की बेटी अंचल भी गोली लगने से घायल हो गई थी.

वहीं, दूसरा आरोपी विजय, चंडीगढ़ निवासी है, जो गैंग के लिए शरण और लॉजिस्टिक सपोर्ट उपलब्ध कराता था.

पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुए आरोपी

पुलिस को जब दोनों आरोपियों की मूवमेंट की पुख्ता जानकारी मिली तो एक रणनीतिक जाल बिछाया गया. आरोपियों को सरेंडर करने की चेतावनी दी गई, लेकिन उन्होंने पुलिस पर 5 राउंड फायर किए, जिनमें से एक मिसफायर हो गया.

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने 4 राउंड फायर किए और दोनों के पैरों में गोली लगी. इसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने इनके कब्जे से दो देसी पिस्तौल और आठ जिंदा कारतूस (जिसमें एक मिसफायर हुआ) बरामद किए हैं. यह कार्रवाई एसीपी अशोक शर्मा की निगरानी और डीसीपी हर्ष इंदोरा के नेतृत्व में की गई.

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों और गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है.


ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में उमस ने किया परेशान, क्या आज राजधानी में बारिश देगी दस्तक? जानें आपके शहर में क्या है मौसम का हाल


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital