Bharat Express DD Free Dish

काशी टोल प्लाजा फायरिंग केस के मुख्य आरोपी को लोगों ने कोर्ट परिसर में ही धो डाला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

काशी टोल प्लाजा फायरिंग केस के मुख्य आरोपी अवनीश को कोर्ट में सरेंडर करना भारी पड़ गया. जैसे ही वो सोमवार दोपहर कोर्ट परिसर में पहुंचा, पीड़ित पक्ष के लोग पहले से वहां मौजूद थे और उन्होंने उसे पकड़कर वकीलों के चैंबर के बाहर ही जमकर धुन दिया.

meerut court surrender

meerut court surrender

उत्तर प्रदेश के मेरठ में काशी टोल प्लाजा फायरिंग केस के मुख्य आरोपी अवनीश को कोर्ट में सरेंडर करना भारी पड़ गया. जैसे ही वो सोमवार दोपहर कोर्ट परिसर में पहुंचा, पीड़ित पक्ष के लोग पहले से वहां मौजूद थे और उन्होंने उसे पकड़कर वकीलों के चैंबर के बाहर ही जमकर धुन दिया. इस पूरी घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

असल में पूरा मामला रविवार को काशी टोल प्लाजा पर फास्टटैग को लेकर शुरू हुआ था. बताया जा रहा है कि अवनीश, कपिल और उनके कुछ साथियों की टोल प्लाजा पर मौजूद नितिन और जतिन नाम के दो युवकों से बहस हो गई. बहस इतनी बढ़ गई कि अवनीश और उसके साथियों ने फायरिंग कर दी. गनीमत रही कि नितिन और जतिन को कोई गोली नहीं लगी और वो बच गए.

सोमवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण करने वाला था अवनीश

इसके अगले ही दिन यानी सोमवार को अवनीश ने कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की ठानी. लेकिन जैसे ही वह कोर्ट की ओर सीढ़ियों से चढ़ रहा था, तभी पीड़ित पक्ष के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी. मामला बिगड़ता देख कुछ वकीलों ने बीच-बचाव किया और बड़ी मुश्किल से अवनीश को कोर्ट रूम तक पहुंचाया गया. वहां से उसे जेल भेज दिया गया.


ये भी पढ़ें- रेल से सफर करना हो सकता है महंगा, 1 जुलाई से बढ़ सकता है किराया, 500 से कम किलोमीटर की यात्रा करने वालों को छूट

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस

पुलिस पहले ही अवनीश और उसके साथियों के खिलाफ फायरिंग और हमला करने के गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर चुकी है. परतापुर थाना प्रभारी दिलीप बिष्ट ने बताया कि अवनीश को जल्द ही रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे पूछताछ कर फायरिंग में इस्तेमाल हुए हथियार को बरामद किया जा सके. वहीं बाकी फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है.

कोर्ट परिसर की सुरक्षा पर सवाल

इस पूरी घटना ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. कानून की चौखट पर इस तरह की खुलेआम मारपीट से पुलिस-प्रशासन की तैयारियों की पोल खुल गई है. वायरल वीडियो को देखते हुए अब पुलिस उन लोगों की भी पहचान कर रही है जिन्होंने कोर्ट परिसर में आरोपी की पिटाई की थी. जल्द ही उनके खिलाफ भी केस दर्ज हो सकता है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read