Bharat Express DD Free Dish

महाराष्ट्र में खौफनाक हादसा! चलती बस में यात्री ने खुदपर पेट्रोल डालकर लगा ली आग, हुई मौत

Maharashtra Bus Passenger Suicide: बस बदनापुर के पास स्थित निरंकारी पेट्रोल पंप के सामने पहुंची. तभी इसी बस में यात्रा कर रहे एक यात्री ने चलते सफर के दौरान अचानक खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली.

Maharashtra bus passenger suicide

महाराष्ट्र के जालना ज़िले के बदनापुर के पास सोमवार की सुबह एक खौफनाक घटना घटी. स्लीपर बस में सफर कर रहे एक यात्री ने यात्रा के दौरान ही खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली. इस आगलगी में यात्री की दर्दनाक मौत हो गई.

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए अस्पताल भेज दिया.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार ट्रैवल्स बस (क्रमांक MP 09 DP 9925) पुणे से पुसद जा रही थी. जब बस बदनापुर के पास स्थित निरंकारी पेट्रोल पंप के सामने पहुंची. तभी इसी बस में यात्रा कर रहे एक यात्री ने चलते सफर के दौरान अचानक खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली.

बस से धुआं और जलने की दुर्गंध आने पर यात्रियों ने चालक को गाड़ी रोकने को कहा. जांच करने पर सीट नंबर 12 पर बैठा यात्री पूरी तरह जला पाया गया.

मौके पर ही हो चुकी थी मौत

जब बस चालक और यात्रियों ने उसकी जांच की तो वो मृत पाया गया. जिसके बाद बस चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही बदनापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ग्रामीण अस्पताल भेज दिया.

ये भी पढ़ें- अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स वर्ल्‍ड पीस सेंटर में शांति शिक्षा प्राप्त करने आएंगे भारत, आचार्य लोकेश मुनि बोले- ये अनुबंध मील का पत्थर

बुलढाणा निवासी बताया जा रहा मृतक

पुलिस की जांच में मृतक की पहचान सुनील सज्जनराव ताले (50 वर्ष, निवासी आरेगांव, तहसील मेहकर, जिला बुलढाणा) के रूप में हुई है.

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ये पता लगा रही है कि ये आत्महत्या ही है या कोई और मामला है. पुलिस ने इसको लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read