Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Mokama Hatyakand: ‘दुलारचंद यादव की मौत गोली लगने से नहीं हुई’, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा; चुनाव आयोग ने DGP से मांगा जवाब

Dularchand Yadav Mokama Murder: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि दुलारचंद की मौत गोली से नहीं हुई. पैर में आर-पार गोली लगी थी, लेकिन अन्य चोटें भी मिलीं. चुनाव आयोग ने DGP से रिपोर्ट मांगी.

Dularchand Yadav Mokama Murder

मोकामा हत्याकांड में नया मोड़.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Dularchand Yadav Mokama Murder: बिहार में मोकामा के दुलारचंद यादव हत्याकांड में आज सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Postmortem Report) ने तहलका मचा दिया है. डॉक्टरों के पैनल ने दावा किया कि दुलारचंद की मौत गोली लगने से नहीं हुई. गोली पैर के एंकल ज्वाइंट के पास लगी थी, जो आर-पार निकल गई, लेकिन इससे मृत्यु असंभव थी. एक्स-रे जांच में भी यह पुष्टि हुई.

पोस्टमार्टम करवाने वाले डॉ. अजय कुमार ने कहा कि दुलारचंद को लगी गोली का घाव जानलेवा नहीं था.

शरीर पर मिले अन्य जख्म

डॉक्‍टर्स के मुताबिक, पोस्टमार्टम के दौरान शरीर पर कई अन्य चोटें मिलीं, ज्यादातर छिलने जैसे घाव दिखे. अब डॉक्टरों की टीम सभी सबूतों का विश्लेषण कर अंतिम रिपोर्ट तैयार कर रही है. यह खुलासा हत्याकांड की दिशा बदल सकता है, क्योंकि अब गोली लगने को दुलारचंद यादव की मौत का कारण नहीं माना जा रहा.

चुनाव आयोग का संज्ञान

चुनाव आयोग ने मामले पर तत्काल संज्ञान लिया है. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर मोकामा मर्डर केस में आयोग ने बिहार DGP से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. यह कदम अपराध-राजनीति गठजोड़ पर नजर रखने का संकेत देता है.

यह भी पढ़िए: दुलारचंद हत्याकांड में उछला नाम, बाहुबली टैग से सांसद तक; अब पत्नी के सहारे सूरजभान सिंह की सियासत; जानें क्राइम और सियासी करियर



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital